दिव्यांगजनों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए किया जायेंगा शिविर का आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों को विभागीय योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए किया जायेंगा शिविर का आयोजन

विकास खण्ड परिसर में होगा शिविर का आयोजन

विकास खण्ड परिसर मंझनपुर में 09 अगस्त को होगा शिविर का आयोजन

जिलाधिकारी सुजीत कुमार के निर्देशानुसार दिव्यांगजन को समाज की मुख्य धारा से जोडने के लिए दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं दिव्यांगजन को उनकी आवश्यकतानुसार निःशुल्क कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण प्रदान करने के उददेश्य से विकास खण्ड स्तर पर चिन्हांकन शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
दिव्यांगजनों को दिव्यांगजन विभाग द्वारा संचालित योजनाआें से लाभान्वित करने के लिए दिनांक 09 अगस्त 2023 को विकास खण्ड परिसर मंझनपुर में प्रातः 10ः30 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी प्रकार दिनांक 10 अगस्त को विकास खण्ड परिसर सरसवां, दिनांक 11 अगस्त को विकास खण्ड परिसर कौशाम्बी, दिनांक 14 अगस्त को विकास खण्ड परिसर नेवादा, दिनांक 16 अगस्त को विकास खण्ड परिसर चायल, दिनांक 17 अगस्त को विकास खण्ड परिसर मूरतगंज, दिनांक 18 अगस्त को विकास खण्ड परिसर सिराथू एवं दिनांक 19 अगस्त को विकास खण्ड परिसर कड़ा में प्रातः 10ः30 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक शिविर का आयोजन किया जायेंगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को शिविर के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर चिन्हांकन स्थल पर तिथिवार मेडिकल बोर्ड की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के निर्देश दियें है, जिससे दिव्यांगजन का दिव्यांगता प्रमाण-पत्र बनाया जा सकें। उन्होंने खण्ड विकास अधिकारियों को अपने अधीनस्थ अधिकारियों/कर्मचारियों के माध्यम से दिव्यांगजनों को सूचित करने तथा शिविर के लिए आवश्यक व्यवस्थायें-बैठने की व्यवस्था एवं पानी आदि सुनिश्चित कराने के निर्देश दियें है।
शिविर में विभाग द्वारा संचालित योजनाओं-कृत्रिम अंग/सहायक उपकरण योजना, शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना, दुकान निर्माण/संचालन, दिव्यांग भरण पोषण अनुदान (दिव्यांग पेंशन), यू0डी0आई0डी0 प्रोजेक्ट, शल्य चिकित्सा योजना, जे0ई0/ए0ई0एस0 (संचारी रोग) एवं मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से लाभान्वित किया जायेंगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें