लकड़बग्घा की पीट-पीटकर हत्या, अज्ञात पर मुकदमा दर्ज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी

लकड़बग्घा की पीट-पीटकर हत्या करने के मामले में वन दारोगा ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इससे पहले रविवार को चार डाक्टरों के पैनल ने उसके शव पोस्टमार्टम किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गंभीर चोट से मौत की बात सामने आई है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
सैनी थाना क्षेत्र के गरई गांव में शनिवार शाम झाड़ियों के बीच एक लकड़बग्घा छिपकर बैठा था। इसकी जानकारी होते ही वहां पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उसे पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन कामयाबी नहीं मिलने पर टीम लौट गई। वहीं, ग्रामीणों ने लकड़बग्घा का पीछा कर लिया। खदेड़ते हुए उसे इटैलीपुर तक ले गए और वहां लाठी-डंडों से पीट-पीटकर मार डाला। मामले में सिराथू रेंज के वन दारोगा गया प्रसाद ने अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सैनी थाने में केस दर्ज कराया है। रविवार को चायल के उप मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण गुप्ता, सरसवां के पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अजीत सिंह, सिराथू के उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. पीके सिंह व पशुधन प्रसार अधिकारी गुरदीप सिंह की टीम ने लकड़बग्घे के शव का पोस्टमार्टम किया। सैनी इंस्पेक्टर सीबी मौर्य ने बताया कि आरोपितों की पहचान कराई जा रही है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें