सानिध्य धर ने थाईलैंड में ट्रॉफी जीतकर देश का नाम किया रोशन

 

सानिध्य धर ने थाईलैंड में ट्रॉफी जीतकर देश का नाम किया रोशन

अधिवक्ता के भतीजे की इस सफलता पर अधिवक्ताओं समेत तमाम लोगोंम ने व्यक्त किया हर्ष

कौशाम्बी। सानिध्य घर द्विवेदी ने इंटरनेशनल सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन वर्ल्ड टूर थाईलैंड में फाइनल मैच जीत कर ट्रॉफी भारत के नाम की है। इससे उनके परिवार व जनपद के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

जिले के सिराथू तहसील के गौसपुर नवावा निवासी शैलेंद्र धर द्विवेदी परिवार समेत लखनऊ में रहते हैं। शैलेंद्र धर द्विवेदी के भाई बालेंद्र धर द्विवेदी सिराथू तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हैं।
सानिध्य धर द्विवेदी का चयन इंटरनेशनल सॉफ्ट टेनिस फेडरेशन वर्ल्ड टूर 2023 (आईएसटीएफ) में हुआ था। जिसमे 26 जुलाई से 30 जुलाई 2023 तक मैच कई देशों के बीच थाईलैंड में खेला गया। इस इंटरनेशनल सॉफ्ट टेनिस मैच प्रतियोगिता में भारत की ओर से सिराथू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बालेंद्र धर द्विवेदी एडवोकेट के भतीजे सानिध्य धर द्विवेदी ने फाइनल मैच जीत कर ट्रॉफी भारत के नाम की है। सानिध्य की इस सफलता पर चारों ओर जश्न का माहौल है।

सानिध्य धर द्विवेदी की इस सफलता से लोगों में खुशी का माहौल है। सफलता पर सानिध्य को अंग वस्त्र देकर माल्यार्पण कर मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की गई है।
सानिध्य गुरुवार को थाईलैंड से वापस घर आए तो बधाई का तांता लगा रहा। बधाई देने वालों मे पूर्व विधायक ब्रजेश सौरभ मिश्रा पूर्व विधायक मऊ मानिकपुर आनन्द शुक्ला पूर्व सलाहकार मुख्यमंत्री अभिषेक कौशिक, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नर नारायण मिश्रा, एडवोकेट मनु देव त्रिपाठी, अध्यक्ष राकेश जयसवाल, एडवोकेट अशोक कुमार उर्फ भोला मिश्रा, एडवोकेट इंद्र नारायण पांडेय एडवोकेट, पारसनाथ ओझा, एडवोकेट सत्यनारायण यादव, एडवोकेट दिलीप पांडेय, एडवोकेट शत्रुघ्न मिश्रा, एडवोकेट बालेंद्र धर द्विवेदी, एडवोकेट सहित तमाम लोगों ने सानिध्य की सफलता पर उन्हें बधाई देते हुए हर्ष व्यक्त किया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More