कौशाम्बी
आज अपर पुलिस अधीक्षक महोदय कौशाम्बी,
समर बहादुर द्वारा पुलिस लाइन कौशांबी में (परेड ग्राउंड में पानी भर जाने के कारण) मंगलवार की परेड की सड़क पर सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया तदुपरान्त निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन कर बेहतर टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। बरसात होने के कारण परेड ग्राउंड के चारों तरफ बनी सड़क पर पुलिस कर्मियों को फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई साथ ही शस्त्राभ्यास कराया गया।
बाद परेड पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मेस में भोजन की गुणवत्ता को चेक किया गया तथा समस्त शाखाओं, महिला कल्याण केन्द्र, डीसीआर कार्यालय, डायल-112, बैरक, जिम, कैंटीन,लाइब्रेरी तथा एमटी शाखा का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।






