सीएमओ ने की फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिला समन्वय समिति की बैठक

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

सीएमओ ने की फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिला समन्वय समिति की बैठक

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ0 सुष्पेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के सम्बन्ध में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में बताया गया कि दिनांक 10 अगस्त से 28 अगस्त तक फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम संचालित किया जायेंगा। कार्यक्रम की सफलता के लिए सामुदायिक जागरूकता के लिए पी0सी0आई0 टीम द्वारा ग्राम प्रधानों, राशन डीलरों, छात्रों, विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य/शिक्षक, आशा एवं ए0एन0एम0 आदि से सम्पर्क कर संवेदीकरण का कार्य किया जा रहां है तथा आशाओं को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है।
मुख्य चिकित्साधिकारी ने फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अब तक की गई तैयारियों की जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि आशाओ को भली-भॉति प्रशिक्षण दिया जाय, जिससे वे अपने कार्यों को सफलतापूर्वक सम्पादित कर सकें तथा माइक्रो प्लान तैयार कर माइक्रो प्लान के अनुसार ही कार्य किया जाय। स्वास्थ्य टीम घर-घर जाकर लोगों को अपने सामने फाइलेरिया की दवा खिलवायें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें