कौशाम्बी जनपद के संदीपन घाट थानांतर्गत काजीपुर कस्बे में क्षेत्राधिकारी चायल योगेन्द्र कृष्ण नारायण ने पैदल फ़्लैग मार्च कर सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए व्यापारियों एवं दुकानदारों को अपनी दुकानों व घरों में सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाये जाने तथा असमय दुकान न खोलने हेतु निर्देशित किया गया! साथ ही अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों को भी गहनता से जांच पड़ताल कर दुकानदारों को मूल्य से अधिक रेट व असमय शराब की बिक्री किए जाने पर सख्त कार्यवाही करने की बात कही, वहीं पैदल फ़्लैग के दौरान क्षेत्राधिकारी ने दो पहिया व चार पहिया वाहनों की चेकिंग कर वाहन चालकों को सीट बेल्ट व हेल्मेट पहनकर सुरक्षित अपने गंतव्य पहुंचने की सलाह दी,इस मौके पर थाना प्रभारी दिलीप कुमार सिंह, उपनिरीक्षक संजय कुमार राय ,उपनिरीक्षक भगवान, कांo ललित बहादुर राजपूत,कांo अजय कुमार,कांo विनोद कुमार यादव आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।








