जिला कारागार में अपनी दादी के साथ जेल में रह रही बच्ची का मनाया गया जन्मदिन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

फर्रुखाबाद/फतेहगढ़

एस.एन. साबत , पुलिस महानिदेशक/महानिरीक्षक कारागार के दिशा निर्देशन, चित्रलेखा सिंह अपर महानिरीक्षक कारागार (प्रशासन )और शिवहरि मीणा डी.आई.जी के कुशल पर्यवेक्षण में बंदी वेलफेयर के कार्यों के अंतर्गत कारागार में अपनी दादी के साथ रह रही बच्ची का प्रथम जन्मदिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया । नारी बंदी वास में सभी महिला बंदियों , महिला अधिकारियों कर्मचारियों ने बच्ची का जन्म दिन मनाया । अखिलेश कुमार कारापाल की धर्मपत्नी

मति अंजू अखिलेश कुमार द्वारा बच्ची को उपहार भेंट किए । नारी बंदी वास में महिलाओं ने गीत आनंद नृत्य कर बच्ची का जन्म दिन मनाया । एक दूसरे को मिष्ठान खिला कर बच्ची के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी । बच्ची अपनी दादी के साथ रह रही है । बच्ची की मां अब इस दुनिया में नही है । बच्ची को घर जैसा माहौल प्रदान करने के उद्देश्य से बच्ची का जन्म दिन मनाया गया । बच्ची का दादा एवम पिता भी कारागार में निरुद्ध है । बच्ची को महिला उपकारापाल श्रीमति कृष्णा कुमारी और सरोज देवी ने भी उपहार भेट करके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी । महिला जेल वार्डर नगमा, प्रियंका, रोहिणी , हेमलता इत्यादि ने भी शुभकामनाएं दी गई । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि बच्ची की मां की मृत्यु के प्रकरण में दहेज के प्रकरण में बच्ची की दादी, दादा और पिता कारागार में निरुद्ध है आज बच्ची का प्रथम जन्मदिन कारागार में नारीबंदी वास में मनाया गया ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें