कानपुर
*कानपुर के कल्याणपुर थाने में स्टेट GST के तीन अधिकारियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है ।*
*एडिशनल कमिश्नर महेंद्र विक्रम सिंह , जॉइंट कमिश्नर अमित मोहन व पारस नाथ यादव के पर आरोप है कि शनिवार रात इन अधिकारियों ने स्क्रैप लदा एक ट्रक रोका था। ट्रक को अधिकारियों ने अपने कब्जे में ले लिया ।*
*ड्राइवर ने गुहार लगाई कि उसके बेटे की मौत हो चुकी है। उसे घर जाने दिया जाए, लेकिन अफसरों ने उस का ट्रक नही छोड़ा । माल की हिफाज़त के लिये ड्राइवर बलबीर मबजूरी में वहीं रुके और केबिन में रात भर राेते रहे।*
*रोते-रोते किसी वक्त बलबीर की मौत हो गई । इसका पता रविवार दोपहर में चला तो GST विभाग में हड़कम्प मच गया ।*.
*बाप के मौत की खबर सुन कर बलवीर का दूसरा बेटा कानपुर आया और उस की तहरीर पर GST अफसरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा लिखा गया । सोमवार को व्यापारी संगठनों ने भी इस मामले को के कर खूब हंगामा किया*








