जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का लिया जायजा

निर्माण कार्या में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए और तेजी लाने के दिये निर्देश

जिलाधिकारी श्री सुजीत कुमार ने आज निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज, कादीपुर का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का विस्तृत जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने अकेडमिक बिल्डिंग के तहत लेक्चर हाल, लैब व ऑडिटोरियम तथा गर्ल्स व ब्वायज हॉस्टल आदि के निर्माण कार्यां की प्रगति के निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्या में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए निर्माण कार्या में और तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कार्य स्थल पर निर्माण सामग्री को पहले से ही मॅगाकर स्टोर कर लिया जाय, ताकि निर्माण कार्य बिना रूके तेजी से पूर्ण हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने इलेक्ट्रिक सामानों को भी आवश्यकतानुसार मॅगाकर स्टोर करने के निर्देश दिये, जिससे इलेक्ट्रिक कार्यो को तेजी से पूर्ण किया जा सकें। उन्होंने निर्माण कार्य में लगे लेबरों की संख्या की जानकारी प्राप्त करते हुए और लेबर बढाने के निर्देश दिये। उन्होंने फाल सीलिंग, टाइल्स लगाये जाने एवं वायरिंग सहित आदि फिनिसिंग के कार्यो में भी धीमी प्रगति पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की विस्तार शाखा की निर्माण कार्यों की प्रगति की निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यो में अपेक्षित प्रगति न पाये जाने पर नाराजगी प्रकट करते हुए निर्माण कार्यो में और तेजी लाने के निर्देश दियें। इसके साथ ही उन्होंने फिनिसिंग के कार्यो में भी तेजी से प्रगति लाने के निर्देश दिये। उन्होंने अधिशासी अभियंता, लो0नि0वि0 निर्माण खण्ड-वन, प्रयागराज श्री के0के0 श्रीवास्तव को नियमित पर्यवेक्षण करते हुए निर्माण कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तेजी से पूर्ण कराने के निर्देश दियें।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता लो0नि0वि0 निर्माण खण्ड-वन, प्रयागराज  के0के0 श्रीवास्तव एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ0 सुनील कुमार शुक्ला सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें