कौशाम्बी
थाना/समाधान दिवस के अवसर पर श्रीमान् जिलाधिकारी कौशाम्बी व पुलिस
अधीक्षक कौशाम्बी द्वारा थाना पिपरी व संदीपन घाट में जनशिकायतों को सुना गया। इस दौरान कुछ शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया तथा शेष के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु पुलिस व राजस्व की संयुक्त रुप से टीमों का गठन कर मौके पर भेजा गया ।
थाना दिवस के उपरान्त श्रीमान् जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना पिपरी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय, सीसीटीएनएस कक्ष, मालखाना, बन्दी गृह व आवास परिसर को चेक किया गया। अभिलेखों का अवलोकन कर उनके रख-रखाव एवं थाना परिसर की साफ सफाई हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
Author: Up Head Line
Views: 37








