पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे कौशाम्बी,सरकार की गिनाई योजनाएं,विपक्ष पर साधा निशाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक पहुंचे कौशाम्बी,सरकार की गिनाई योजनाएं,विपक्ष पर साधा निशाना

उत्तराखंड के पूर्व सीएम रमेश पोखरियाल निशंक अपने दो दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के तहत कौशाम्बी पहुंचे,निशंक भाजपा के महासंपर्क अभियान में शामिल होने के लिए कौशाम्बी पहुंचे जहा उन्होंने आयोजित सभा में उपस्थित लोगो को सरकार द्वारा आम जनता के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया वही उन्होंने सपा कांग्रेस सहित विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।

उत्तराखंड के पूर्व सीएम निशंक ने कहा कि समान नागरिक संहिता देश की आजादी के तुरंत बाद लागू हो जाना चाहिए था, इसके लागू होने से देश के सभी लोगो को महिलाओ और अन्य को भी समान अधिकार मिलेंगे।

उन्होंने कहा विपक्ष की तरफ से राहुल बाबा को बोलना चाहिए लेकिन पता नहीं क्यों राहुल बाबा बोलने से झिझकते है।उन्होंने महाराष्ट्र की राजनीति को लेकर कहा कि महाराष्ट्र में राजनीति में तो भूचाल आता रहता है कभी छोटा तो कभी बड़ा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें