गर्भवती पत्नी बेसहारा छोड़ भागा पुलिस का जवान:7 माह पहले त्रिपुरा से कोर्ट मैरिज कर लाया था कौशांबी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी…गर्भवती पत्नी बेसहारा छोड़ भागा पुलिस का जवान:7 माह पहले त्रिपुरा से कोर्ट मैरिज कर लाया था कौशांबी,फ़ेसबुक से हुई पहचान,2 साल अफेयर के बाद शादी
कौशांबी में तैनात एक पुलिस के जवान अपनी गर्भवती पत्नी को छोड़ कर फरार हो गया है। मंगलवार को उसकी पत्नी ने एसपी से शिकायत कर इंसाफ की गुहार लगाई है। पीड़ित मूलतः त्रिपुरा प्रांत की रहने वाली है। जिससे सिपाही ने फ़ेसबुक से पहचान बना कर शादी की थी। पीड़ित के मुताबिक उसका पति अब उसे झूठे तलाक का कागज बनाकर दूसरी शादी के लिए अपने घर अलीगढ़ भाग गया है। एसपी ने मामले मे शिकायती पत्र लेकर मंझनपुर पुलिस को जांच सौपी है।
नॉर्थ त्रिपुरा के रानीबारी की रहने वाली बसंती कर्मकार पुत्री सूजोई कर्मकार प्राइवेट बैंक में नौकरी कर अपना गुजर बसर करती थी। परिवार मे माँ पिता और एक भाई है। बसंती के मुताबिक वह अपने परिवार मे बेहद खुश थी। इसी बीच साल 2020 मे फ़ेसबुक फ्रेंड रिक्वेस्ट के जरिये उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जनपद के नगला कुंजी थाना गोंडा का युवक दीपक कुमार पुत्र पोप सिंह उसके संपर्क मे आया। दीपक और बसंती का प्रेम प्रपंच सोशल साइट पर बात चीत से आगे बढ़ा। दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। दोनों ने 2 साल के मेलजोल के बाद शादी करने का फैसला किया। शादी से पहले दीपक यूपी पुलिस सेवा में बतौर सिपाही नौकरी पा गया था। उसने त्रिपुरा के धर्मनगर नॉर्थ त्रिपुरा की कोर्ट में बकायदा रजिस्टर्ड मैरिज कर लिया।
शादी के बाद त्रिपुरा ने बसंती को विदा करा कर दीपक कुमार उसे अपने साथ तैनाती जनपद कौशांबी लेकर आ गया। शादी के बाद से दोनों मंझनपुर थाना क्षेत्र में किराये पर कमरा लेकर जीवन यापन करने लगे। बसंती के मुताबिक 6 महीने बाद दीपक कुमार अपने घर अलीगढ़ गया। वह से आने के बाद उसका मिजाज बिगड़ गया। वह उससे कटा-कटा रहने लगा। वह 2 माह की गर्भवती है। यह बात उसने पति दीपक को बताई तो वह गुस्से में उसके साथ मारपीट को आमादा हो गया। पीछे 4 दिन से वह घर नहीं आया। उसका फोन भी बंद है। दोस्तो से पता किया तो मालूम हुआ कि दीपक ने उससे तलाक का फर्जी कागज बनवा कर दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है।
पीड़ित बसंती ने एसपी दफ्तर पहुचकर पति दीपक की हरकत की शिकायत का पत्र देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। एसपी ने मामले की जांच मंझनपुर थाना पुलिस को देकर पारिवारिक हित को ध्यान मे रख कर कार्यवाही के निर्देश दिये है। इंस्पेक्टर मंझनपुर संतोष शर्मा ने बताया, मामले का शिकायत पत्र थाना पुलिस को मिला है। जांच के लिए पीड़ित से बात कर उसके बयान दर्ज किए गए है। आरोपी सिपाही को तलब किया गया है। उसके आने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें