विज्ञान महाविध्यालय मे रोपित हुए 17,500 पौधे:नगर पालिका अध्यक्ष व वन विभाग ने बच्चो संग कराया पौध रोपण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी…विज्ञान महाविध्यालय मे रोपित हुए 17,500 पौधे:नगर पालिका अध्यक्ष व वन विभाग ने बच्चो संग कराया पौध रोपण, अफसर का दावा चायल क्षेत्र मे 2 लाख 20 हज़ार रोपित होगी पौध

कौशांबी मे मिशन पौध रोपण के तहत मंगलवार को वन विभाग, नगर पालिका परिषद भरवारी एवं बीएस मेहता विज्ञान महाविध्यालय के बच्चो अध्यापको ने पौध रोपण किया। महाविध्यालय परिसर मे नपा अध्यक्ष ने 11 पौधे फलदार वृक्ष के रोपित कर अभियान की शुरुआत की। वन विभाग के रेंज अफसर का दावा है कि 1 जुलाई से 7 जुलाई के बीच 2 लाख 20 हज़ार पौध रोपण चायल तहसील क्षेत्र मे की जाएगी।

गंगा यमुना के द्वाब क्षेत्र मे बसे जनपद कौशांबी को हारा भरा करने की कवायद बड़ी तेजी से शुरू हो गई है। मिशन वृक्षारोपण के मद्देनजर मंगलवार को भरवारी स्थित भवन्स मेहता विज्ञान महाविधायल के परिसर मे वृहद वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम मे नगर पालिका भरवारी के नगर अध्यक्ष कविता सरोज सहित वन विभाग के रेंज चायल के अफसर कालेज के प्रिंसिपल टीचर व छात्र-छात्राओ ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम मे नगर पालिका अध्यक्ष भरवारी कविता सरोज ने सबसे पहले 11 फलदार वृक्ष की पौध रोपण कर अभियान को हरी झंडी दिखाई। इसके बाद वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियो ने अपने देख रेख मे कालेज परिसर के अंदर बच्चो टीचर्स एवं नगर पालिका कर्मचारियो के जरिये 17 हज़ार 500 पौध विभिन्न प्रजाति के रोपित किया। नगर पालिका अध्यक्ष कविता सरोज ने बताया, जुलाई माह को हरियाली का माह बनाने के लिए उन्होने 11 फलदार वृक्ष लगा कर नागरिकों को हरा-भरा भरवारी बनाने का संदेश दिया है।

चायल रेंज के वन अधिकारी पप्पू राम ने बताया, 1 जुलाई से 7 जुलाई के बीच वृहद वृक्षारोपण किया जा रहा है। जिसके तहत मंगलवार को कालेज परिसर मे 17 हज़ार 500 पौध का रोपण कराया गया है। चायल रेंज मे वह 7 जुलाई के अंदर 2 लाख 20 हज़ार से अधिक का पौध रोपण कराएगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें