पुलिस अधीक्षक महोदय कौशाम्बी द्वारा पुलिस लाइन्स में शुक्रवार परेड की सलामी ली गयी

कौशाम्बी

पुलिस अधीक्षक महोदय कौशाम्बी, बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा पुलिस लाइन कौशांबी में शुक्रवार की परेड की सलामी ली गयी तथा परेड का निरीक्षण किया गया तदुपरान्त निरीक्षण के दौरान महोदय द्वारा परेड में उपस्थित समस्त पुलिसकर्मियों के टर्नआउट का अवलोकन कर बेहतर टर्नआउट मेंटेन करने हेतु निर्देशित किया गया। बरसात होने के कारण परेड ग्राउंड के चारों तरफ बनी सड़क पर पुलिस कर्मियों को फिट रहने हेतु दौड़ लगवाई गई एवं टोलीवार ड्रिल कराई गई।
बाद परेड पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा समस्त शाखाओं, डीसीआर कार्यालय, डायल-112, मेस, बैरक, जिम, लाइब्रेरी तथा एमटी शाखा का निरीक्षण कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More