Career Tips: बीटेक से पहले क्या करें? कॉलेज खुलने में है वक्त, कर लें ये कोर्स, बन जाएंगे टॉपर


Short Term Courses After 12th: 12वीं के बाद सही करियर ऑप्शन चुनना आसान नहीं होता है. 12वीं मैथ-साइंस विषयों के साथ पास करने वाले ज्यादातर स्टूडेंट्स कॉलेज में बीटेक कोर्स में एडमिशन लेते हैं (Engineering Admission 2023). बीटेक की पढ़ाई काफी कठिन होती है और उसका सिलेबस भी 12वीं से अलग होता है. अगर आप चाहें तो बीटेक की पढ़ाई शुरू होने से पहले कोई शॉर्ट टर्म कोर्स करके ग्रेजुएशन की पढ़ाई को आसान बना सकते हैं (BTech Courses List).

Programming Courses: कंप्यूटर में जावा, सी प्लस प्लस, पास्कल जैसी कई प्रोग्रामिंग लैंग्वेज होती हैं. अब ज्यादातर स्कूलों के सिलेबस में इन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के बेसिक्स शामिल होते हैं (Computer Programming Languages). कंप्यूटर साइंस या आईटी में बी.टेक कोर्स करने के लिए इन प्रोग्रामिंग लैंग्वेज की जानकारी होना जरूरी है (Computer Science). सर्टिफिकेट या डिप्लोमा इन प्रोग्रामिंग कोर्स पायथन, जावा व सी++ जैसी प्रोग्रामिंग भाषाओं पर फोकस्ड है. Certificate in Web Development Course: सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग कोर्स करने के लिए वेब डेवलपमेंट की जानकारी होना जरूरी है (Software Engineering Course). अगर आप इस क्षेत्र में अपने 4 साल इन्वेस्ट करने वाले हैं तो बेहतर रहेगा कि एक सर्टिफिकेट कोर्स करके उसके बेसिक्स क्लियर कर लें. सर्टिफिकेट इन वेब डेवलपमेंट कोर्स के सिलेबस में HTML, CSS और जावा स्क्रिप्ट जैसी वेब डेवलपिंग टेक्नोलॉजी को शामिल किया जाता है (Web Development Course Syllabus). Ethical Hacking Course: एथिकल हैकिंग में डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स भविष्य में काफी मददगार साबित हो सकता है. यह प्रोग्राम एथिकल हैकिंग से जुड़ी लेटेस्ट टेक्नोलॉजी, साइबर सिक्योरिटी और नेटवर्क सिक्योरिटी पर बेस्ड है (Information Technology Courses). जो लोग इन्फॉर्मेशन सिक्योरिटी के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, उनके लिए एथिकल हैकिंग कोर्स करना काफी लाभदायक रहेगा.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More