बरसात में जूते-चप्‍पल भीगने की टेंशन करें खत्‍म, काम आएंगे 5 हैक्‍स, दूर हो जाएंगी सभी परेशानियां


हाइलाइट्स

मॉनसून में जूतों को पानी से बचाने के लिए आप इन पर वैसलीन से पॉलिश करें.
गीले जूतों को फंगस से बचाने के लिए इन्‍हें शू रैक में रखने की गलती ना करें.

How To Take Care Of Shoes In Monsoon: मॉनसून अधिकतर राज्‍यों में प्रवेश कर चुका है. वहीं स्‍कूल कॉलेज के वेकेशन आदि भी खत्‍म हो चुके हैं. ऐसे में अगर काम पर जाते वक्‍त या स्‍कूल आदि जाने की वजह से आपको जूतों के गीले होने की टेंशन रहती है तो कुछ हैक्‍स आपकी मदद कर सकते  हैं. दरअसल, जूते अगर गीले रह जाएं तो ये खराब तो होते ही हैं, इनमें बैक्‍टीरिया पनपने लगते हैं और पैरों में फंगस आदि होने से खुजली या स्किन डिजीज आदि भी हो सकती है. ऐसे में इन्‍हें ड्राई और क्‍लीन रखना बहुत जरूरी होता है. तो आइए जानते हैं कि आप अपने जूतों या चप्‍पल का बरसात के मौसम में किस तरह ड्राई और क्‍लीन रख सकते हैं.

पहला काम यह करें- जब भी गीले होकर घर आएं तो सबसे पहले जूतों की लेस निकाल दें और इन्‍हें पलटकर किसी हवादार जगह पर इस तरह रखें कि इनका पानी निकल जाए और ये सूख जाएं. आप इन्‍हें सुखाने के लिए धूप में रखें या टेबल फैन का इस्‍तेमाल करें. इस बात का ध्‍यान रखें कि जब तक आपके जूते अच्‍छी तरह से सूख ना जाए, तब तक इन्‍हें शू रैक के अंदर ना स्‍टोर करें. ऐसा करने से इनमें तुरंत बैक्‍टीरिया और फंगस हो सकता है.

 

अखबार से करें ड्राई- अगर जूते गंदे हो गए हैं तो आप इन्‍हें अच्‍छी तरह से धो लें. फिर इसका पानी निकालकर रखें. न्‍यूज पेपर लें और इनके बॉल बनाकर जूतों के अंदर अच्‍छी तरह से भर दें. अब न्‍यूज पेपर को अच्‍छी तरह इन्‍हें बाहर से भी लपेट कर रातभर हवा के नीचे रख दें. सुबह तक ये ड्राई हो जाएगा.

इसे भी पढ़ें : कॉटन की साड़ी में डालना है कलफ? किचन की इस 1 चीज का करें इस्‍तेमाल, आप भी जान लें दादी का बताया ये तरीका

वॉशिंग मशीन का करें प्रयोग- आप किसी तकिया का कवर लें और इसमें धुले जूतों को रखें और बांध लें. अब इसे मशीन में डालें और साथ में कुछ ड्राई कपड़े भी डाल लें. अब मशीन को ड्रायर मोड पर 20 मिनट के लिए चलाएं. जूता बिल्‍कुल ड्राई हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: 10 सेकेंड में निकल जाएंगे खरबूजे के सारे बीज, ट्राई करें ये ईजी ट्रिक, खाना होगा आसान

वैक्‍स पॉलिश या वैसलीन से बनाएं वॉटर प्रूफ- अगर आप दफ्तर या स्‍कूल जाने के लिए लेदर शूज का इस्‍तेमाल करते हैं तो मॉनसून के मौसम में वैक्‍स पॉलिश का ही इस्‍तेमाल करें. वैक्‍स आपके जूतों को वॉटर प्रूफ बनाएगा और पानी लगने पर भी इन्‍हें गीला होने से बचाएगा. अगर आपके पास वैक्‍स पॉलिश नहीं हो तो आप वैसलीन का इस्‍तेमाल भी कर सकते हैं.

केले के छिलके से लौटाएं चमक- बरसात में अगर पानी लगकर आपके लेदर शूज की चमक गायब हो गई है तो आप एक केला लें और उसके छिलके को निकालकर अंदरूनी हिस्‍से से जूतों को अच्‍छी तरह से रगड़ें. इसके बाद जूतों को किसी नैपकीन की मदद से रगड़ लें. जूता शाइनी हो जाएगा.

(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More