
गया. रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से की. इस अवसर रांची से पटना जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस गया स्टेशन पर पहुंची थी. यहां स्वागत के लिए भाजपा के औरंगाबाद से सांसद सुशील सिंह भी पहुंचे थे. इसी दौरान मीडिया से बात करते हुए सुशील सिंह की जुबान अचानक फिसल गई और उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बता दिया. चूंकि मीडिया के सामने उन्होंने अपना बयान दिया था तो इसका वीडियो भी सामने आ गया और उनकी फिसली जुबान अचानक सुर्खियों में आ गई.
हालांकि, जब सुशील कुमार सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्थान पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बताया तब उनके बगल में रहे भाजपा के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू ने उन्हें तुरंत टोका. उन्होंने तत्काल ही अपनी गलती को सुधारते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बताया. लेकिन, तब तक तो काफी देर हो चुकी थी और उनकी फिसली जुबान सोशल मीडिया में भी वायरल हो गई.
बीजेपी सांसद सुशील सिंह की फिसली जुबान, नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बोल दिया। pic.twitter.com/20aH3hTMqy
— News18 Bihar (@News18Bihar) June 28, 2023
.
Tags: Bihar politics, CM Nitish Kumar, Gaya news, Opposition unity, Pm narendra modi
FIRST PUBLISHED : June 28, 2023, 10:20 IST






