बीकानेर में गुजराती फाफड़े में राजस्थानी स्वाद का तड़का लगता है यह शख्स, यहां फाफड़े की 35 से ज्यादा वैरायटी


निखिल स्वामी/ बीकानेर. स्वाद के मामलों में बीकानेर का नाम पूरी दुनिया में सबसे उपर आता है. यहां एक से बढ़कर एक आइटम हैं, जिनके स्वाद के मुरीद पूरी दुनिया है. स्वाद और चटखारों के शहर बीकानेर के लोग में बड़े अलग और पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है. यहां के लोग अपने हाथ के स्वाद नई नई तरह की डिश और उस डिश में कई तरह की वैरायटी बना देते हैं. ऐसे में नई नई तरह की वैरायटी खाने के लिए पूरा दुनिया उमड़ती है.

30 साल से बना रहे फाफड़े

ऐसे ही बीकानेर के एक शख्स हैं, जो एक या दो नहीं बल्कि 35 तरह की पापड़ी यानी फाफड़ा बनाता है. हम बात कर रहे है बीकानेर के धर्मेंद्र अग्रवाल की. जिनकी पापड़ी का स्वाद चखने के लिए देश और विदेश से सैलानी आते हैं.धर्मेंद्र ने बताया कि वे करीब 30 सालों से पापड़ी बना रहे है. वैसे तो पापड़ी यानी फाफड़ा 300 रुपए किलो बेचते है और 20 रुपए की तीन पापड़ी बेचते है.

वे बताते है कि पहले उनके पिताजी यह काम करते थे, फिर छोटी उम्र में पिताजी के साथ रहकर यह काम सीख गया. पहले तो वो एक तरह की फाफड़े बनाते थे, लेकिन फिर एक दिन अलग तरह की फापड़े बनाने का आइडिया आया. इसके बाद वो दो और तीन तरह की फापड़ी बनाने लगे. इसके आज वो 35 तरह की पापड़ी बनाते है. पहले वे पानी पूरी यानी पिचके 150 तरह के बनाने के बाद वे फापड़े में भी अलग अलग वैरायटी बनाने लगे और जुनून बन गया.

इतनी तरह के बनाते हैं फाफड़े

वे बताते है कि वे करीब 35 तरह के फाफड़े बनाते हैं. इनमेंआलू, पौदीना, अदरक, दालचीनी, मेथी, पावभाजी, लौंग, कालीमिर्च, जावित्री, जायफल, हींग, अजवाइन, तेजपत्ता, लौंग, धनिया, लालमीर्च और गर्म मसाला, पालक सहित कई तरह की वैरायटी की पापड़ी बनाते है.

Tags: Food, Food 18, Hindi news, Local18

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More