
नई दिल्ली. साल 1997 में आई राजीव राय द्वारा निर्देशित सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्म ‘गुप्त’ (Gupt: The Hidden Truth) देखने के बाद दर्शकों के होश उड़ गए थे. इस फिल्म में बॉबी देओल (Bobby Deol), मनीषा कोइराला (Manisha Koirala), काजोल (Kajol) लीड रोल में थे. फिल्म में ओम पुरी, राज बब्बर और कुलभूषण खरबंदा ने शानदार एक्टिंग कर दर्शकों पर छा गए थे. वहीं पहली बार किसी फिल्म में काजोल-मनीषा और बॉबी देओल की जोड़ी बनी थी. फिल्म रिलीज होने के बाद अगर किसी ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरी थीं वो थीं काजोल. फिल्म में काजोल ने ईशा दीवान का रोल प्ले किया था. वह फिल्म की खलनायिका थीं. लेकिन क्या आपको पता है इस रोल के लिए काजोल डायरेक्टर की पहली पसंद नहीं. वहीं बॉबी देओल और मनीषा कोइराला को भी फिल्म में काम करने का मौका बेहद मुश्किल से मिला था.
गुप्त फिल्म को हिंदी सिनेमा की सर्वश्रेष्ठ थ्रिलर फिल्मों में से एक कहा जाता है. यह बॉलीवुड की कल्ट क्लासिक फिल्मों में एक है. त्रिमूर्ति फिल्म्स के तहत बनी ये फिल्म गुलशन राय और राजीव राय की आखिरी हिट थी. 10 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही और दुनिया भर में 33 करोड़ से अधिक की कमाई की थी जबकि भारत में 30 करोड़ के आप पास शानदार कमाई की. साल 1997 में ये पांचवी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म थी.
IMDB के मुताबिक, ‘गुप्त’ के लिए काजोल पहली पसंद नहीं थीं? ईशा दीवान के लिए सबसे डायरेक्टर ने रवीना टंडन (Raveena Tandon) को साइन किया था. बॉबी देओल के साथ रवीना टंडन इस फिल्म के लिए एक प्रोमोशनल फोटो भी एक साथ शूट करवा चुकी थीं. हालांकि कुछ निजी कारणों से रवीना ने इस फिल्म करने से इनकार कर दीं. रवीना के मना करने के बाद राजीव राय काजोल से संपर्क किया और वह इस निगेटिव रोल के लिए राजी हो गईं. रिपोट्स के अनुसार, ईशा दीवान के रोल अलावा डायरेक्टर ने रवीना शीतल चौधरी का भी रोल ऑफर किया था. रवीना इसके लिए भी तैयार नहीं हुईं और बाद में मनीषा कोइराला ने उन्हें रिप्लेस कर दिया. कहा जाता है कि करिश्मा कपूर (Karishma Kapoor) को भी शीतल चौधरी का रोल ऑफर किया गाय था लेकिन बात नहीं बन पाई.
.
Tags: Bobby Deol, Entertainment news., Kajol, Karishma Kapoor, Karisma kapoor, Manisha Koirala, Raveena Tandon
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 15:02 IST






