ट्रक चालक के बेटे ने पिता का सपना किया पूरा, कैंपस प्लेसमेंट में मिला 19 लाख का पैकेज


धीरेन्द्र शुक्ला/ चित्रकूट.  जिले में ट्रक चालक के बेटे ने पूरे जनपद में अपने पिता का नाम रोशन कर दिखाया है.पिता राम नरेश चित्रकूट में अपना साधारण जीवन यापन करते हैं.रामनरेश ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण लगभग कई वर्षों से करते चले आ रहे हैं.ऐसे में रामनरेश के बेटे संदीप सिंह ने अपने पिता का सिर ऊंचा करके दिखाया है.जिसके बाद चित्रकूट की गलियों में काफी तारीफ रामनरेश के बेटे की हो रही है.बेटे की सफलता को पाकर पिता के चेहरे पर खुशी नहीं समा रही है.पिता का कहना है कि सब ईश्वर की देन है. मैंने सोचा नहीं था कि बेटा इतना कर दिखाएगा. लेकिन मेरे सपने पूरे हो गए. यही मेरी मेहनत है.

ट्रक चालक के बेटे संदीप का भारत पेट्रोलियम कारपोरेशन लिमिटेड में 19 लाख का कैंपस प्लेसमेंट हुआ है. कैंपस प्लेसमेंट होने सेअध्यापक व शिक्षकों ने खुशी जाहिर किया है.ट्रक चालक के बेटे संदीप एक बेहद साधारण परिवार से होने के बाद इतनी बड़ी कामयाबी हासिल करने से पिता की खुशी नहीं समा रही है. लोग घर में जाकर संदीप के पिता रामनरेश को लगातार बधाई देने में जुटे हुए हैं.संदीप के घर में खुशियां देखने को मिल रही है.

चित्रकूट के संदीप ने अपनी शिक्षा बैजनाथ भारद्वाज सरस्वती विद्या मंदिर बेड़ी पुलिया से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा पास किया था. जिसके बाद संदीप एनआईटी जयपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक करने के लिए घर से चले गए थे.संदीप कामयाबी हासिल करके अपने पिता का सपना पूरा कर दिया है.संदीप मूल रूप से रहने वाले चित्रकूट के कर्वी तहसील के अंतर्गत आने वाले चकमांली अमानपुर के रहने वाले हैं.

.

FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 15:07 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More