रिमझिम फुहारों के साथ दरभंगा पहुंचा मॉनसून एक्सप्रेस, गर्मी की हुई छुट्टी, मौसम हुआ सुहाना

अभिनव कुमार/दरभंगा. बिहार के अलग-अलग हिस्सों में मॉनसून रुक-रुक पहुंच रहा है. इसी कड़ी में मंगलवार को दरभंगा में रिमझिम बारिश हुई. इस बारिश ने दरभंगा का मौसम सुहाना कर दिया है. बताते चलें कि बीते कई दिनों से उमस भरी गर्मी से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था. लोगों को लंबे अरसे से इस मॉनसून का इंतजार था. रिमझिम आती बारिश ने उस इंतजार की घड़ी को खत्म किया.

मॉनसून की बारिश से लोगों को थोड़ी राहत मिली है. गौरतलब है कि बीते कई दिनों से प्रचंड गर्मी के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किलों हो गया था. काम नहीं होने पर लोग घरों में ही रहते थे. पर मंगलवार की सुबह हुई हल्की रिमझिम बारिश ने मौसम को बिल्कुल सुहाना कर दिया है.

मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि ग्रामीण कृषि मौसम सेवा पूसा और भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 24 से 28 जून 2023 तक के लिए मौसम पूर्वानुमान जारी किया था. बताया गया था कि उत्तर बिहार में मॉनसून का आगमन हो गया है, हालांकि अच्छी वर्षा की संभावना नहीं है. कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. वही इस अवधि में अधिकतम तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है. जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच में रह सकता है. सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 70 से 85% और दोपहर में 40 से 45% रहने की संभावना भी जताई गई थी. इस अवधि में औसतन 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान लगाया गया था.

मौसम वैज्ञानिक डॉ. गुलाब सिंह ने बताया कि पूर्वानुमान अवधि में वर्षा की संभावना को देखते हुए किसान 10 से 15 दिन के हो गए धान की बिचड़े में सिंचाई समय से करते रहें. खरपतवार निकालकर और प्रति 1000 वर्ग मीटर बिचड़े के लिए 5 किलो अमोनियम सल्फेट अथवा 2 किलो यूरिया का उपयोग करें.

.

FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 14:51 IST

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More