
पुनीत माथुर/ जोधपुर.खाने के जायके को बढ़ा देने वालाऔर स्वास्थ्य के लिए कई लाभकारी गुणों से युक्त जीरा अब मध्यम वर्ग के परिवारों की पहुंच से दूर होता जा रहा है. जीरे के दाम आसमान छू रहे हैं और आज जोधपुर मंडी में जीरा 5000 से 6000 रुपए प्रति क्विंटलबिक रहा है. आईये जानते है कि क्या कारण है कि जीरे के भाव आसमान छू रह है.
पश्चिमी राजस्थान की एकमात्र जीरा मंडी जोधपुर यहां रोजाना कई क्विंटलजीरा बिकता है. लेकिन इन दिनों जीरे की आवक कम हो रही है और छोटी-छोटी ढेरिया लगाकर व्यापारी इस जीरे को बेच रहे हैं. अप्रैल महीने में जब जीरे की फसल आती है तो जीरे के भाव 2800 से 3000 रूपये तक होते हैं लेकिन अब डिमांड और सप्लाई में बड़ा अंतर आ चुका है. इस बार जीरे की फसल कमजोर रही और व्यापारियों के पास स्टॉक कम है. जिसके चलते जीरे के दाम आसमान छू रहे हैं. जीरे के भाव मेंआगे भी बढ़ोतरी हो सकतीहै.जोधपुर की जीरा मंडी में रोज लगभग 1000 बोरी जीरा बिक रहा है. बड़े व्यापारी जीरे को यहां से खरीदने के बाद इसे अपनी फैक्ट्रियों में साफ करते हैं और उसके बाद डिमांड के अनुसार विदेशों में और स्थानीय बाजारों में इसे बेचते हैं.इन दिनों वे किसान खुश है जिन्होंने जीरे का स्टॉक अपने पास कर रखा था और अब वे मार्केट में बेच रहे हैं. लेकिन जिन किसानों ने जीरेको पहले ही बेचदियावे बढ़े दाम के फायदे नहीं उठा पा रहे हैं.
जीरा ना केवल खाने का जायकाबढ़ाता है, उसके अलावा जीरे में कई औषधीय गुण भी जीरे में मौजूदहै. जीरे का प्रयोग से हड्डियों के जोड़ों का दर्द कम होता है. शरीर में सूजन कम होती है और दर्द से राहत मिलती है. जीरे के सेवन से मांसपेशियों को भी आराम मिलता है और जिरेमें एंटी ऑक्सीडेंट भी होता है. जीरे में आयरन, कॉपर, कैल्शियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम और जिंक होते हैं. जो स्वास्थ्य के लिए काफी लाभदायक है इसके अलावा जीरा विटामिनों से भरपूर होता है.
.
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 14:27 IST






