बाल-बाल बचा सीएम ममता बनर्जी का हेलिकॉप्टर, पायलट ने सूझबूझ के साथ कराई इमरजेंसी लैंडिंग


सिलीगुड़ी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हेलीकॉप्टर की खराब मौसम के कारण मंगलवार दोपहर सिलीगुड़ी के पास सेवोके हवाई अड्डे पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि बनर्जी जलपाईगुड़ी में एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद ममता बनर्जी हेलिकॉप्टर में बैठकर बागडोगरा हवाईअड्डे जा रही थीं, तभी बैकुंठपुर जंगल के ऊपर उड़ान भरते समय उनका हेलीकॉप्टर खराब मौसम की चपेट में आ गया.

एक अधिकारी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ”यहां बहुत भारी बारिश हो रही थी और पायलट ने आपातकालीन लैंडिंग करने का फैसला किया.” उन्होंने कहा, घटना के बाद, यह निर्णय लिया गया कि बनर्जी सड़क मार्ग से बागडोगरा हवाईअड्डे तक यात्रा करेंगी और फिर वापस कोलकाता के लिए उड़ान भरेंगी.

Tags: Mamata banerjee

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More