प्यार, इश्क और धोखा…BHU की छात्रा ने दृश्यम फिल्म से लिया था आशिक की हत्या का आइडिया, नया प्रेमी था मोहरा

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


रवि पांडे/वाराणसी: प्यार, इश्क और धोखा… मोहब्बत की कहानी का यहीं दी एंड नहीं होती. अभी इस कहानी में खूनी खेल बाकी था. यह लाइन आपको पूरी फिल्मी लग रही होगी, लेकिन वाराणसी में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पढ़ने वाली छात्रा ने अपने पुराने आशिक के प्यार को उसकी मौत के साथ खत्म किया. यही नहीं, छात्रा ने अपने पुराने आशिक की मौत की कहानी खुद लिखी थी. मामले का खुलासा वाराणसी पुलिस ने किया है. पुलिस की जांच में पता चला कि बीएचयू में पढ़ने वाली छात्रा अनुष्का ने अपने पुराने प्रेमी दिव्यांश की हत्या को अंजाम अपने प्रेमी के संग दिया. कैसे पढ़िए इस रिपोर्ट में?

दरसअल धोखे की यह प्रेम कहानी कानपुर से शुरू हुई जहां कक्षा 6 से 9 तक अनुष्का और दिव्यांश ने साथ पढ़ाई की थी. इस बीच दोनों की नजदीकियां हुईं और उसके बाद कि पढ़ाई दोनों साथ करने लगे. मां बाप से दूर यह कम उम्र में हीलिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे, लेकिन 12 के बाद अनुष्का का एडमिशन काशी हिंदू विश्व विद्यालय में हुआ. फिर अनुष्का दिव्यांश से दूर होने लगी. यह अब इस मोहब्ब्त में तीसरे की एंट्री हुई. मिर्जापुर का रहने वाला राहुल अब अनुष्का का नया प्यार बन चुका था, लेकिन दिव्यांश की आशिकी अनुष्का को परेशान कर रही थी. इसके बाद अनुष्का, राहुल और उनके एक मित्र सादाब ने फिल्मी अंदाज में उसका कत्ल कर दिया.

जानें पूरा मामला
काशी जोन के डीसीपी आरएस गौतम ने बताया कि तीनों ने घटना को पूरे फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया. दिव्यांश इन दिनों अपने घर फर्रुखाबाद रहता था. अनुष्का ने उसे रास्ते से हटाने का प्लान तैयार कर उसे व्हाट्सएप कॉल किया और उसे वाराणसी मिलने के लिए बुलाया. दिव्यांश ने वाराणसी के अस्सी घाट एक होटल में रूम लिया, जिसके बाद अनुष्का ने उसे होटल के बाहर बुलाया और एक कार से घूमने की बात कही. कार का ड्राइवर कोई और नहीं बल्कि अनुष्का और राहुल का मित्र सादाब था. जैसे ही दिव्यांश कार में बैठा, अनुष्का ने उसे कोल्‍ड ड्रिंक पिलाई जिसमें नींद की गोली मिली हुई थीं. इसे पीने के बाद वो बेहोश हो गया. कार चंदौली जिले के सिंधी पुलिया के पास पहुंचीं, तो दिव्यांश को होश आने लगा. अनुष्का घबराई, लेकिन पीछा कर रहा राहुल कार के पास पहुंचा और दिव्यांश को बाहर निकाल कर गिट्टी पर सिर पटक और सड़क पर मिले पेचकस से सीने पर वार कर हत्या कर दी. तीनों हत्या करने के बाद वहां से चल दिए, लेकिन दिव्यांश मरा है कि नहीं इस तसल्ली के लिए दुबारा घटना स्थल पर जाते हैं. तब तक दिव्यांश पूरी तरह से दम तोड़ चुका था. अब वापसी में अनुष्का ने दिव्यांश के मोबाइल को बिहार जाने वाली सड़क पर फेंक दिया, ताकि दिव्यांश का लोकेशन बिहार मिले.

घर का इकलौता चिराग था दिव्यांश
पुलिस ने मिली जानकरी के मुताबिक, पूरी घटना मई के अंतिम सप्ताह की है. 25 मई को दिव्यांश बनारस घूमने की बात कह कर घर से निकला था, लेकिन लगातार मोबाइल बन्द होने के नाते परिवार ने 28 मई को वाराणसी के भेलुपर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई. जब दिव्यांश के एक मित्र ने बताया कि वो अनुष्का से मिलने गया था, तो दिव्यांश के पिता ने अनुष्का के खिलाफ तहरीर दी और अपहरण कर हत्या की आशंका जताई. इसके बाद पुलिस ने अनुष्का से पूछताछ की और अनुष्का के मोबाइल को सर्विलांस लगा दिया. करीब एक महीने बाद दिव्यांश के हत्या के राज से पर्दा उठा दिया. बता दें कि दिव्यांश अपने घर का इकलौता चिराग था. 23 वर्ष की आयु थी और बीएसई का होनहार छात्र था. हालांकि मोहब्ब्त ने उसके जीवन को ऐसा अंधकार में डाला कि उसे ना सिर्फ धोखा बल्कि उसकी जीवन लीला भी समाप्त हो गयी. पुलिस के मुताबिक, अनुष्‍का को हत्‍या का आइडिया बॉलीवुड फिल्‍म दृश्यम से मिला था. बहरहाल, पुलिस ने तीनों आरोपी को गिरफ्त में लेकर जेल भेज दिया है.

Tags: BHU, Butal murder, Local18, Up crime news, Varanasi Police

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें