
हाइलाइट्स
रंग निकल रहा है तो आप इन्हें अन्य कपड़ों के साथ साफ ना करें.
आप पानी में नमक मिलाएं और कुछ देर इसमें कपड़े को डुुबो दें.
Kapde Ka Rang Pakka Kaise Karen: अक्सर हम नए कपड़े खरीदकर घर लाते हैं और बड़े शौक से उन्हें पहनते हैं. लेकिन जैसे ही उन्हें साफ करने के लिए वॉशिंग मशीन या पानी से भरी बाल्टी में डुबोते हैं, उनमें से ढे़र सारा रंग निकलने लगता है. यह समस्या सबसे ज्यादा उन कपड़ों में देखने को मिलती है जिसका फैब्रिक या तो कॉटन का है या लिनन आदि का. ऐसे में एक बार धुल जाने के बाद ही कपड़े खराब हो जाते हैं और उन्हें पहनना भी मुश्किल हो जाता है. यही नहीं, कई बार तो कुछ कपड़ों को जब भी धोया जाए, उनमें से रंग निकलता ही रहता है. अगर आप भी ऐसी समस्या से दो-चार होते रहते हैं तो हम बताते हैं एक ऐसा टिप्स, जिसकी मदद से बड़ी आसानी से कॉटन के कपड़ों के रंग को फिक्स किया जा सकता है.
कपड़े का रंग पक्का करने का आसान तरीका
-सबसे पहले जिन कपड़ों का रंग उतरता है, उन्हें अलग बाल्टी में रखें और अन्य कपड़ों के साथ उन्हें धोने की कोशिश ना करें.
-एक बाल्टी लें और उसमें आधा बाल्टी ठंडा पानी भर दें. बेहतर होगा कि आप इसके लिए आइस वॉटर का इस्तेमाल करें.
-अब इसमें आप 1 कप नमक और 2 कप विनेगर डालें और इस पानी को अच्छी तरह से मिला लें. रंग पक्का करने के लिए घोल तैयार है.
-अब आप इस घोल में रंग उतरने वाले कॉटन ड्रेस को डालकर करीब आधा से एक घंटे के लिए छोड़ दें.
-अब आप इन्हें पानी से खंगालें और छांव वाली जगह पर फैलाकर सूखने छोड़ दें. इस तरह इसका रंग पक्का हो जाएगा. अब आप जब भी इसे धोएंगे, कपड़ों से रंग नहीं निकलेगा.
इसे भी पढ़ें : कॉटन की साड़ी में डालना है कलफ? किचन की इस 1 चीज का करें इस्तेमाल, आप भी जान लें दादी का बताया ये तरीका
ये टिप्स भी आएंगे काम
–अगर आपके कपड़े से रंग निकल रहा है तो आप पानी में केवल विनेगर डालकर भी इस समस्या का काम कर सकते हैं.
-आप कलर फिक्सर शीट का इस्तेमाल कर सकते हैं.
-कभी भी गर्म पानी में कपड़ों को धोने की गलती ना करें.
-गहरे रंग के कपड़ों को जब पहली बार धोएं तो उन्हें अलग से धोएं.
ये भी पढ़ें: 10 सेकेंड में निकल जाएंगे खरबूजे के सारे बीज, ट्राई करें ये ईजी ट्रिक, खाना होगा आसान
-हल्के रंग के कपड़ों के साथ गहरे रंग के कपड़ों को कभी ना धोएं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)
.
Tags: Lifestyle, Tips and Tricks
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 13:17 IST






