बारिश में महंगे हो गए हैं टमाटर, एकसाथ खरीदकर 3 तरीकों से कर लें स्टोर, लंबे वक्त तक रहेंगे बढ़िया

हाइलाइट्स

बारिश के मौसम में इन दिनों टमाटर की कीमतों में काफी उछाल आया है.
टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच आसान तरीकों से कर सकते हैं स्टोर.

Tomato Storage Tips: खाने की थाली का ज़ायका बढ़ाने वाले टमाटर अपनी बढ़ती कीमतों की वजह से सभी के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं. हर दूसरी सब्जी में टमाटर का किसी न किसी रूप में उपयोग किया जाता है. कभी टमाटर सब्जी के रूप में तो कभी ग्रेवी के लिए इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में टमाटर की बढ़ती कीमतें आम आदमी की जेब पर काफी भारी पड़ रही हैं. बारिश के मौसम में टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच कई लोग अब ज्यादा मात्रा में टमाटर लेकर रखने की तैयारी करने लगे हैं. हालांकि ज्यादा मात्रा में टमाटर सही तरीके से स्टोर न किए जाने पर जल्द खराब होने का रिस्क रहता है.
आप भी अगर ज्यादा मात्रा में टमाटर को खरीदकर घर पर रखना चाहते हैं तो पहले टमाटर को सही तरीके से स्टोर करने के तरीके जान लें, जिससे टमाटर लंबे वक्त तक अच्छे बने रहे हैं और खाने का स्वाद बढ़ाते रहेंगे.

इसे भी पढ़ें: फूले और कुरकुरे गोलगप्पे बनाने का मिल गया सीक्रेट, बस 6 ट्रिक्स जान लें, हर बार घर पर बनेगा मार्केट जैसा खस्ता

टमाटर स्टोर करने के आसान तरीके

प्लास्टिक कंटेनर का यूज – घरों में अक्सर किचन में टमाटर को स्टोर करने के लिए रखा जाता है, लेकिन किचन की गर्मी के चलते भी टमाटर जल्द खराब होने लगते हैं. ऐसे में लंबे समय तक आप टमाटर स्टोर करने का प्लान कर रहे हैं तो इसके लिए प्लास्टिक कंटेनर या जार का यूज करना अच्छा विकल्प हो सकता है. इसके लिए टमाटर को अच्छी तरह से धोकर साफ करें और सूती कपड़े से पोछने के बाद ही एयर पास होने वाले प्लास्टिक कंटेनर में रखें. घर के ठंडे हिस्से में टमाटर रखें, हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि जिस जगह टमाटर रखें वहां नमी न हो.

मिट्टी में करें स्टोर – कुछ लोगों को ये बात जानकर थोड़ा अचरज हो सकता है लेकिन टमाटर को लंबे वक्त तक अच्छा बनाए रखने के लिए मिट्टी का इस्तेमाल काफी कारगर हो सकता है. मिट्टी में टमाटर को रखने से कई दिनों तक अच्छे बने रह सकते हैं. इसके लिए एक साफ कंटेनर लें और उसमें मिट्टी भर लें. इसके बाद टमाटर को मिट्टी के अंदर दबाकर रख दें. ध्यान रखें कि मिट्टी में या टमाटर में पानी नहीं रहना चाहिए. जब भी टमाटर मिट्टी में से निकालें तो सूखे हाथों से ही निकालें.

इसे भी पढ़ें: नींबू ही नहीं इसका छिलका भी है बेमिसाल, 4 तरीकों से करें इस्तेमाल, फ्री में बन जायेंगे कई काम आसान

खुले डब्बे का उपयोग – टमाटर को ऐसी जगह रखना चाहिए जहां पर उन्हें थोड़ी हवा भी लगती रहे. टमाटर को हवा लगती रहने से वे जल्द खराब नहीं होते हैं. इसके लिए किसी खुले कंटेनर या बर्तन का उपयोग किया जा सकता है. टमाटर को जिस कंटेनर में रखा है उसे बीच-बीच में धूप भी दिखाते रहें, इससे टमाटर लंबे वक्त तक बढ़िया बने रह सकते हैं. (Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं सामान्य मान्यताओं पर आधारित हैं. Hindi news18 इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से संपर्क करें.)

Tags: Food, Lifestyle, Tips and Tricks

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More