भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर सॉन्ग चोरी करने का लगा आरोप, क्रेडिट देने की मांग 


विशाल कुमार/छपरा. भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में सॉन्ग चोरी करने का आरोप अक्सर लगते रहता है. फिल्म उद्योग के लिए यह कोई नहीं बात नहीं है. बिहार के छपरा के गायक ने भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह पर गाना चोरी कर लेने का आरोप लगाकर सनसनी फैला दी है. इसको लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ चुका है जिसमें लोग तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. दरअसल, छपरा के रहने वाले गायक लड्डू सिंह ने पवन सिंह पर गाना चुरा लेने का आरोप लगाया है. लड्डू ने बताया कि जिस गीत को चोरी की गई है उसको गा कर उन्होंने जनवरी माह में यूट्यूब पर अपलोड किया था. उसी सॉन्ग को पवन सिंह ने भी गा कर यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है.

गायक लड्डू सिंह ने बताया कि पवन सिंह यदि अपने मंच के माध्यम से या फेसबुक लाइव आकर मेरे गाने को क्रेडिट दें तो मुझे कोई शिकवा-शिकायत नहीं रहेगी. उन्होंने बताया कि जनवरी में जिस गाने को मैंने खुद गा कर यूट्यूब पर अपलोड किया था, पवन सिंह ने उसी गाने को तीन-चार दिन पहले गा कर यूट्यूब पर अपलोड कर दिया है. लड्डू सिंह ने आरोप लगाया कि पवन सिंह ने उनके गाने की चोरी की है. पवन सिंह यदि उनको और उनकी टीम को सॉन्ग का क्रेटिड नहीं देते हैं तो कार्रवाई के लिए बाध्य होना पड़ेगा.

छपरा के इनई गांव के रहने वाले हैं लड्डू सिंह

बता दें कि, छपरा के रिविलगंज प्रखंड के इनई गांव के रहने वाले लड्डू सिंह अपने गाने के माध्यम से सफलता हासिल कर रहे हैं. उन्होंने अपनी अलग पहचान स्थापित कर ली है. किसान परिवार से आने वाले लड्डू सिंह काफी मेहनत कर एक-एक गाने के लिए पैसा इकट्ठा करते हैं. तब जाकर वो गाना तैयार कर लोगों के बीच लेकर आते हैं, लेकिन अब वो अपना सॉन्ग चोरी होने से काफी दुखी हैं.

Tags: Bihar News in hindi, Chhapra News, Entertainment news., Local18, Pawan singh, Saran News

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More