
नमस्कार…न्यूज़18 हिन्दी पॉडकास्ट के वीकली स्पोर्ट्स बुलेटिन में आपका स्वागत है. आपके साथ मैं हूं नवीन श्रीवास्तव. वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारत की टेस्ट और वनडे टीम की घोषणा कर दी गई है. टीम की कप्तानी रोहित शर्मा को सौंपी गई है. हार्दिक पांड्या को वनडे टीम और अजिंक्य रहाणे को टेस्ट टीम के लिए उपकप्तान बनाया गया है. चयनकर्ताओं ने वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज़ के लिए अभी टीम का चयन नहीं किया है. ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि टी20 टीम में बड़े बदलाव हो सकते हैं. यशस्वी-ऋतुराज, जितेश शर्मा और रिंकू सिंह जैसे खिलाड़ियों को टीम में मौका मिल सकता है.
विंडीज दौरे से ही भारत के अगले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की भी शुरुआत हो जाएगी. इस सीरीज़ के ज़रिए टीम इंडिया के पास वनडे वर्ल्ड कप की तैयारी करने का भी अच्छा अवसर होगा. दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट 12 जुलाई से और दूसरा टेस्ट 20 जुलाई से खेला जाएगा. इसके बाद वनडे और टी20 सीरीज खेली जाएंगी.
भारतीय टेस्ट टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, यशस्वी जयसवाल, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जयदेव उनादकट, नवदीप सैनी.
भारतीय वनडे टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, सूर्य कुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (वीसी), शार्दुल ठाकुर, आर जडेजा, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जयदेव उनादकट, मो. सिराज, उमरान मलिक और मुकेश कुमार.






