
हाइलाइट्स
बकरीद पर सलमान और गनी नाम का बकरा बना आकर्षण का केंद्र.
लखनऊ के दुबग्गा बकरा मंडी में बकरों को देखने के लिए आ रहे लोग.
बकरे की गर्दन पर अल्लाह लिखे होने के दावा, 51 लाख रखी गई कीमत.
लखनऊ. बकरीद के त्योहार पर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बकरा मंडी में बकरों की भरमार है. ₹10 हजार से लेकर लाखों की कीमतों के बकरे मंडी में मौजूद हैं. लोग दूर-दूर से अपने जानवर को बेचने बाजारों में पहुंच रहे हैं. लखनऊ के दुबग्गा में लगने वाली बकरा मंडी इस बार सलमान और गनी भाई से गुलजार है. बकरा मंडी में सलमान और गनी नाम की दो बकरे लोगों के आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं क्योंकि इन बकरों की कीमत सुनकर आप भी चौंक जाएंगे.
दरअसल, इसमें हर एक बकरे की कीमत 51 लाख रुपए की रखी गई है. सलमान की कीमत 51 लाख है तो गनी भी 51 लाख के बाजार में बिकने को तैयार हैं. बकरों के मालिक बताते हैं कि वह इलाहाबाद से लखनऊ अपने बकरों को बेचने पहुंचे हैं. इन दोनों ही बकरों की कीमत 51 लाख क्यों है, इस बात का सवाल जब हमने उनसे पूछा तो उन्होंने भी बताया कि इन बकरों की गर्दन पर अल्लाह लिखा हुआ है. उन्होंने कहा कि बकरों की पैदाइश के समय ही इनकी गर्दन पर अल्लाह का निशान दिखा था. जिसके बाद हम इन बकरों की बहुत अच्छे से खातिरदारी करते हैं.
उन्होंने बताया कि इन बकरों को कूलर में सुलाया जाता है. ये बकरे सुबह के नाश्ते में एक 1 लीटर दूध पीते हैं. बकरों को खाना चबाने में ज्यादा समस्या का सामना ना करना पड़े, इसलिए इन बकरों को भीगे हुए चने खिलाए जाते हैं. हालांकि, बकरों की रजवाड़ी ख्वाहिशों को देख कर तो ऐसा लगता है कि मानो यह बकरे किसी राजा-महाराजा से कम नहीं हैं. बकरों के मालिक भी लखनऊ लाकर इन बकरों की बेहतर कीमत की उम्मीद जता रहे. सलमान और गनी भाई पूरे बकरा मंडी की रौनक बने हुए
.
Tags: Bakr Eid, Bakra Eid, Lucknow latest news, Lucknow news, UP news
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 13:08 IST






