यशस्वी जायसवाल से धोनी ने पहली मुलाकात में क्या कहा था? कैसे माही की सलाह से बैटर के करियर ने भरी उड़ान? जानें

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

यशस्वी जायसवाल को पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया है

नई दिल्ली. यशस्वी जायसवाल के लिए बीते कुछ महीने शानदार रहे हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में धमाकेदार डेब्यू के बाद यशस्वी ने आईपीएल 2023 में भी कोहराम मचा दिया. वो किसी एक सीजन में सबसे अधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड भारतीय बने. आईपीएल की सबसे तेज फिफ्टी भी ठोकी. इसी प्रदर्शन के इनाम के रूप में उन्हें पहली बार भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली. यशस्वी को वेस्टइंडीज दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में चुना गया है.

कई युवा खिलाड़ियों की तरह यशस्वी जायसवाल के भी इस मुकाम तक पहुंचने में महेंद्र सिंह धोनी की एक सलाह काम आई. यशस्वी ने भारतीय टेस्ट टीम में चुने जाने के बाद धोनी से अपनी पहली मुलाकात और उनसे मिली सलाह को लेकर बड़ा खुलासा किया है. कैसे धोनी की एक सलाह से उनके खेल में सुधार आया, ये भी यशस्वी ने बताया.

धोनी की सलाह से कैसे बदला यशस्वी का खेल?
यशस्वी जायसवाल ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में महेंद्र सिंह धोनी से पहली मुलाकात को लेकर कहा, “यह मेरे जीवन के खास पलों में से एक था. यह पहली बार था जब मैंने धोनी को करीब से देखा था. मैंने खेल के बीच में उससे बातचीत करने की कोशिश की थी. उन्होंने मुझसे कहा कि मैं क्रिकेटिंग शॉट्स खेलता रहूं और खुद पर भरोसा रखूं और जितना हो सके अपने दिमाग को शांत रखूं. ये सारी बातें थी तो साधारण लेकिन वास्तविक जीवन में इन्हें लागू करने के लिए आपके अंदर बेहद धैर्य होना चाहिए.”

सरफराज खान ‘4’ के चक्कर में फंसे, जल्दी नहीं होगी टेस्ट टीम में एंट्री! जानें सेलेक्टर्स का प्लान?

ODI World Cup Schedule: इंतजार की घड़ी खत्म, आज जारी होगा वर्ल्ड कप शेड्यूल, भारत-पाकिस्तान कहां भिड़ेंगे?

यशस्वी ने आगे बताया कि मैं तारीफ सुनकर सातवें आसमान पर नहीं चढ़ता हूं. मेरी कोशिश रहती है कि पूरा ध्यान खेल पर ही रखूं. अगर कोई कहता है ‘वाह, यशस्वी, आपने क्या शॉट खेला है’, ‘आपने क्या कैच लिया है’ या ‘क्या रन आउट किया है’, तो इसे मैं आशीर्वाद के तौर पर लेता हूं. मैं विनम्र रहना चाहता हूं और अपने खेल का आनंद लेना चाहता हूं. भगवान ने मुझे जो दिया है, मैं उसका सम्मान करता हूं और इसे शांत रहकर आगे ले जाना चाहता हूं.”

Tags: India vs west indies, Ms dhoni, Yashasvi Jaiswal

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें