लखनवी पान चखा तो भूल जाएंगे ‘बनारसी पान’, चॉकलेट-वनीला समेत कई वैरायटी हैं खास, जानें लोकेशन


अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊः अभी तक आपने बनारसी पान तो खूब खाए होंगे, लेकिन क्या कभी लखनवी पान चखा है. अगर नहीं तो आपको नवाबों के समय के पान जरूर चखने चाहिए. लखनऊ में ‘दा पान विला’ पर आपको नवाबों के वक्त के मीठे पान के साथ ही चॉकलेट पान, पान मिल्क शेक, वनीला पान खाने को मिलेगा. यही नहीं, दा पान विला का पान का लड्डू भी खास है.

लखनऊ के अंतस मॉल में स्थित दा पान विला पर चॉकलेट पान, फायर पान, आइस पान, फ्रूट पान, वनीला पान और पान मिल्क शेक के अलावा पान के लड्डू भी मिलते हैं. दुकान मालिक सुरेंद्र बरनवाल ने बताया कि उनके पास पहले एक छोटी सी पान की दुकान थी. जहां पर सिर्फ मीठा पान ही हुआ करता था. लोग आते थे उसे खूब पसंद करते थे. मीठा पान नवाबों के वक्त का पान है, लेकिन वक्त के बदलते हुए दौर को देखते हुए लोगों ने उन्हें अपनी दुकान बड़ी करने की सलाह दी.

सबकी सलाह से नाम रखा पान विला
साथ ही बताया कि इसके बाद शुरू हुआ दुकान के नाम पर मंथन और अंत में सभी की सलाह से इसका नाम दा पान विला रख लिया. सुरेंद्र बरनवाल ने बताया कि उनके पास स्पेशल चॉकलेट पान के अलावा लिक्विड चॉकलेट पान भी मिलता है. इन सभी पान में नशे का कोई भी सामान नहीं मिलाया जाता है. यही वजह है कि बड़ों से लेकर के महिला, पुरुष, बच्चे और युवा तक उनके पास पान खाने के लिए आते हैं. सबसे ज्यादा बिकने वाला पान मीठा पानी है. दुकानदार का दावा है कि लखनवी पान देशभर में मशहूर बनारसी पान से अच्‍छा है.

पान मिल्क शेक है सबसे महंगा
सुरेंद्र बरनवाल के मुताबिक, दुकान पर मीठा पान 40 रुपये का है. इसके अलावा मिल्क शेक पान 50 रुपये से लेकर 80 रुपये तक है. वहीं, वनीला पान 50 रुपये का है. इसी के साथ लिक्विड चॉकलेट पान, आइस पान और फायर पान की कीमत 50 रुपये है. सादा पान 15 रुपये का है, तो ड्राई फ्रूट पान के लिए 70 रुपये चुकाने होंगे. इसे सभी प्रकार के ड्राई फ्रूट्स मिलाकर बनाया जाता है. वहीं, पान का लड्डू भी 50 रुपये का है.

जानें दुकान का पता
अगर आप भी दा पान विला के कई वैरायटी के पान का लुत्‍फ उठाना चाहते हैं, तो आपको अंतस मॉल आना होगा. यहीं पर आपको सुरेंद्र बरनवाल की दा पान विला दुकान मिल जाएगी.

Tags: Food 18, Lucknow news, UP news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More