
राजगढ़. मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के खिलचीपुर में सोमवार को बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री की श्री हनुमंत कथा शुरू हो गई. पहले दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं कथा सुनने पहुंचे. इधर, पंडित धीरेंद्र शास्त्री की कथा 100 से ज्यादा शिक्षकों की ड्यूटी भी लगा दी गई है. इतना ही नहीं 10 शिक्षकों को रिजर्व में भी रखा गया है.
शिक्षकों की ड्यूटी को लेकर बकायदा राजगढ़ के प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी केएस भिलाला ने आदेश भी जारी किया है. बता दें कि जिन 100 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है, उन्हें 20 सेक्टरों में तैनात किया गया है.
.
Tags: Mp news, Pt. Dhirendra Shastri, Rajgarh News
FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 11:17 IST
Author: Jagran Times
Post Views: 30






