यहां मिलता है बेस्ट इटालियन पास्ता… स्वाद ऐसा की जुबान पर चढ़ जाए, दाम मात्र 80 रुपये

सौरभ तिवारी/बिलासपुर: पास्ता उन इटालियन डिशेज में से एक है जिन्हें दुनियाभर में खास पसंद किया जाता है. भारत के लोग भी पास्ता खूब पसंद करते हैं. बिलासपुर में एक ऐसा स्टोर है, जो बहुत ही स्वादिष्ट इटालियन स्टाइल पास्ता आपको बनाकर देता है. वहीं स्वाद ऐसा कि आप किसी और रेस्टोरेंट को तो भूल ही जाएंगे. प्योर इटालियन स्टाइल में बनने वाले इस पास्ता का स्वाद आपको बेशक पसंद आएगा. यहां जो भी एक बार पास्ता खा कर गया है, उसने फिर दोबारा कहीं और जाने का नहीं सोचा.

इस स्टोर का पास्ता है ही इतना स्वादिष्ट कि लोग अपने आप को रोक नहीं पाते और अपने साथ ही अपने प्रियजनों को भी इस लजीज पास्ता का स्वाद चखाने जरूर लेकर आते हैं. साथ ही अपने चाहने वालों के लिए पैक करा कर भी ले जाते हैं.

बहुत ही कम दाम में मिलता है स्वादिस्ट पास्ता
बिलासपुर के राव ट्रेड सेंटर में फूड होस्ट रेस्टोरेंट में आपको लजीज इटालियन स्टाइल पास्ता मिलेगा. यहां खाने वाले बताते हैं कि- यहां मिलने वाले पास्ते का टेस्ट बेहतरीन होता है. कई लोगों ने तो ये भी कहा कि- यह पास्ता दूसरे नामी जहगों पर मिलने वाले पास्ता से भी ज्यादा स्वादिष्ट है. वहीं एक और चीज इस पास्ता को बेहद खास बनाती है, जो है इसका दाम. यहां मिलने वाला इटालियन स्टाइल पास्ता आपको मात्र 80/- रुपए में मिल जाएगा. लेकिन इसका दाम कम होने से इसके क्वालिटी में कोई अंतर हो ऐसा बिलकुल नहीं है. मात्र 80/- रुपए में मिलने वाला यहां का पास्ता स्वाद में तो खास ही है, बल्कि इसकी क्वांटिटी भी काफी अच्छी है. इतनी की एक व्यक्ति का पेट आराम से भर जाता है.

स्पेशल है चीज पास्ता
यहां इस पास्ता को चीज लवर्स के लिए खास तरीके से बनाया जाता है. इसमें 3 अलग-अलग प्रकार के चीज डाले जाते हैं, जो इसे बेहद स्वादिष्ट बनता है. इसके अलावा इसे बहुत बारीकी से पकाया जाता है, इसमें डलने वाले वेजीस और तीन प्रकार के स्वादिष्ट चीज यहां मिलने वाले पास्ता की जान हैं. इस रेस्टोरेंट के खुलने से शहर के लोगों को इटालियन खाने के लिए एक बेहतरीन नई जगह मिल गई है. वहीं यहां मिलने वाले पास्ता का स्वाद तो लोगों की जुबान पर है. शहर के लोग अब इस जगह को खास पसंद कर रहे हैं.

Tags: Bilaspur news, Local18, Street Food

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More