Amethi Crime News: फंदे से झूलती मिली विवाहिता की लाश, भाई ने ससुरालियों पर लगाया दहेज हत्या का आरोप

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पप्पू पांडेय/अमेठी. उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के कुशवैरा गांव में रविवार को संदिग्ध हालत में फंदे से लटकते मिले विवाहिता के शव के केस में नया एंगल सामने आ गया. मायके से पहुंचे मृतक के भाई ने मृतका के पति, जेठ, जेठानी पर देहज हत्या का आरोप लगाते हुए गौरीगंज कोतवाली में तहरीर दी है. गौरीगंज पुलिस ने अभी FIR दर्ज नहीं की है. वह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.

बता दें कि जामो थाने के अतरौली गांव के खैराती की बेटी मालती की शादी गौरीगंज कोतवाली के कुशवैरा गांव के रहने वाले रवि के साथ मई 2021 में हुई थी. शादी के बाद से ससुराल के लोग मालती को देहज के लिए लगातार परेशान करने लगे थे. रविवार को मालती का शव घर में फंदे से लटका मिला. सूचना के बाद मौके पर पहुंचे गौरीगंज क्षेत्राधिकारी मयंक द्विवेदी ने शव को कब्जे में लिया. मौत की सूचना पर पहुंचे मालती के भाई रामसूरत ने पति रवि, जेठ संजय व जेठानी विमला पर देहज की मांग करने व मांग पूरी नहीं होने पर बहन की हत्या कर शव से फंदे से लटकाने का आरोप लगाया. साथ ही मृतका के भाई ने कहा कि उसे रविवार को फोन कर मालती के बेहोश होने की जानकारी देते हुए बुलाया गया था. पहुंचने पर पता चला कि उसने फांसी लगा ली है.

फिलहाल परिजनों की तरफ से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया है. वहीं गौरीगंज कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अंखड देव मिश्र ने बताया कि मायके वालों की अभी तहरीर नहीं मिली है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत का कारण हैंगिंग आया है. पूरे मामले पर विधिक कार्रवाई की जा रही है.

.

FIRST PUBLISHED : June 27, 2023, 08:22 IST

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें