10 दिनों से नाती के सड़े शव के साथ रह रही थी नानी, मौके पर पहुंची पुलिस तो उड़ गए होश

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


अनिरुद्ध शुक्ला/बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी के होश उड़ा कर रख दिए. यहां एक वृद्ध महिला अपने नाती के शव के साथ रहते हुए मिली. शव की हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि उसे कीड़े खा रहे थे. वहीं जब इस बारे में पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो नजारा देखकर उसके होश उड़ गए. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिजनों को इसकी सूचना दी. साथ ही पुलिस वृद्ध महिला के इलाज की व्यवस्था करवा रही है.

दुर्गंध से परेशान हो गए मोहल्लेवासी

दरअसल, ये पूरा मामला बाराबंकी में नगर कोतवाली क्षेत्र में स्थित मोहरीपुरवा मोहल्ले का है. जहां के लोग पिछले तीन-चार दिनों से किसी दुर्गंध से परेशान थे. लोग समझ नहीं पा रहे थे कि यह दुर्गंध कहां से आ रही है. ऐसे में जब दुर्गंध की वजह से मकान के आसपास रहने वालों का जीना मुहाल हो गया तब लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची. कड़ी मशक्कत के बाद जब पुलिस मकान के अंदर दाखिल हुई तो अंदर का नजारा देखकर उसके भी होश उड़ गए. क्योंकि घर के अंदर पूरी तरह सड़ चुके शव के साथ करीब 65 वर्षीय एक वृद्ध महिला बैठी मिली.

महिला को इलाज के लिए ले जाया गया
वहीं पूछताछ में पुलिस को जानकारी हुई कि वृद्धा मनोरोगी है और मृतक के साथ रहने की आदी थी. दुर्गंध इतनी ज्यादा थी की पुलिस वालों का भी वहां रुकना भी मुश्किल हो रहा था. मौके पर पहुंची सीओ सिटी डॉ. बीनू सिंह ने किसी तरह शव को हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. पुलिस को मोहल्ले के लोगों से पता चला कि वृद्ध महिला ब्राह्मण परिवार से है. उसके साथ रहने वाला युवक उसका नाती है. इस युवक के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है. वह पिछले कई सालों से नानी के साथ ही रहता था. वहीं सीओ डॉ. बीनू सिंह ने वृद्धा के इलाज की व्यवस्था के निर्देश दिए.

नानी के साथ ही रहता था युवक
मोहल्ले के पड़ोसियों ने बताया कि युवक अपनी नानी के साथ ही रहता था. उसके माता-पिता की मौत हो चुकी थी. नानी की पेंशन से ही घर चलता था. युवक घर पर ही रहकर नानी की देखभाल करता था. वह बाहर भी कम ही निकलता था. युवक जब कई दिनों से घर से बाहर नहीं निकला तो लोगों ने पूछना शुरू किया. इस पर नानी कहती कि उसकी तबीयत खराब है और वह सो रहा है.

वहीं मोहल्ले के लोगों का कहना है कि शव करीब दस दिन पुराना लग रहा है. मृतक युवक की उम्र लगभग 20 साल के करीब होगी. पुलिस के मुताबिक पूरे मामले की छानबीन की जा रही है कि किन हालात में वृद्धा यहां अपने नाती के साथ रह रही थी. फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता चल पाएगा. पुलिस के मुताबिक वृद्ध महिला के दूसरे विवाह की भी जानकारी मिल रही है. परिजनों को सूचना दे दी गई है. उनका बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Tags: Barabanki News, Crime News, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें