Chapra News: ब्लड बैंक परिसर में एक माह से जलजमाव की समस्या बरकरार, मच्छरों का भी बढ़ रहा आतंक  

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

विशाल कुमार/छपरा: सारण में बारिश कम होते हुए भी, अलग-अलग क्षेत्रों में जलभराव की समस्या जारी है, जिससे स्थानीय निवासियों को बड़ी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं. जलभराव की दोहराई गंदी बदबू के कारण उमड़ने लगी है जो इससे प्रभावित होने वालों के लिए कठिनाइयों का कारण बन रही है. बीमारियों के फैलने की संभावनाएं बढ़ गई हैं, जो विभिन्न बीमारियों का उपचार ढूंढने वालों के लिए बड़ी चिंता का विषय बन रही है. चपरा में स्थित ब्लड बैंक जैसी संस्थाएं भी जलभराव की समस्याओं का सामना कर रही हैं, लेकिन इस समस्याओं का कोई हल नही हैं.

ब्लड बैंक परिसर में बह रहा नाले का गंदा पानी

मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि ब्लड लेने के लिए आए हैं, लेकिन यहां आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. नाले का पानी सड़क से बहकर ब्लड बैंक परिसर में फैल गया है. जिसमें घुसकर आना पड़ा. उन्होंने बताया पानी से बदबू आ रही है और पैर भी स्लिप कर रहे है. संभल कर नहीं चलने पर गिरकर चोटिल होने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि जलजमाव के चलते मच्छर पनप रहा है. जिससे बीमारी का भी खतरा बना हुआ है. ऐसे में सफाई पर ध्यान नहीं देना समझ से परे हैं. सदर अस्पताल प्रबंधन से लेकर नगर निगम को इस ओर ध्यान देने की जरूरत है. ताकि लोगों को समस्या से मुक्ति मिल सके.

बदबूदार पानी बनी बड़ी समस्या 

मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि ब्लड बैंक के लिए भवन तो बना दिया गया है, लेकिन पानी के निकासी की व्यवस्था नहीं की गई है. जिसके चलते नाली का पानी सड़क पर बह रहा है और उसी रास्ते से ब्लड बैंक आना लोगों के लिए मजबूरी बन गया है. आपको बताते चलें कि छपरा सदर अस्पताल परिसर में ब्लड बैंक के पास नाले का पानी लगभग एक महीने से जमा है. पानी की निकासी के लिए कोई व्यवस्था अब तक नहीं की जा सकी है. लोग मजबूरन नालों से निकलने वाले पानी में घुसकर ब्लड बैंक तक पहुंच रहे हैं और ब्लड बैक से पुनः उसी रास्ते से लौट रहे हैं.

Tags: Bihar News, Chapra news, Latest hindi news, Local18

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें