Delhi Famous Food: पुरानी दिल्‍ली की इस दुकान की रबड़ी फालूदा का हर कोई दीवाना, कभी पाकिस्‍तान में थी धूम


गौहर/दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली का जितना तीखा स्ट्रीट फूड फेमस है, तो नमकीन और मीठा भी खास पहचान रखता है. पुरानी दिल्ली में आपको ऐसी कई दुकानें मिल जाएंगी जिनकी डेजर्ट डिशेज खाने के लिए लोग दीवाने हैं. इन्हीं सब दुकानों में से एक दुकान ‘ज्ञानी दी हट्टी’ भी है. इनकी रबड़ी फालूदा खाने के लिए लोगों की भीड़ अक्सर जमा रहती है.

ज्ञानी दी हट्टी दुकान के मालिक कुलदीप सिंह ने बताया कि यह दुकान 1956 से है. इस दुकान का नाम उनके पिता स्वर्गीय ‘ज्ञानी गुरचरण सिंह’ के नाम पर है. उनके पिता एक छोटी सी कार्ट चांदनी चौक पर लगाया करते थे. उसके बाद उन्होंने यह दुकान खोली थी. कुलदीप सिंह ने बताया कि अभी यहां पर रबड़ी फालूदा के एक गिलास का रेट 100 रुपये है.

पाकिस्तान में थी दुकान
कुलदीप सिंह ने बताया कि पाकिस्तान के लायलपुर में भी उनके पिता की रबड़ी फालूदा की दुकान थी. देश में विभाजन के बाद उनके पिता ने दिल्ली में दोबारा से यह दुकान शुरू की थी. रबड़ी फालूदा की खासियत पूछने पर कहा कि इसमें अच्छी क्वालिटी के ड्राई फ्रूट, दूध, खोया और अपनी ही बनाई गई बर्फ का इस्तेमाल करते हैं.

खाने वालों की भीड़
ग्राहक अरु सूद ने बताया कि वह इस दुकान पर 10-15 साल से आ रहे हैं. इनकी रबड़ी जैसा ऑथेंटिक स्वाद और कहीं भी नहीं है. वहीं, अहमदाबाद से आए एक व्यक्ति का कहना था कि उनको यहां का स्वाद काफी अच्छा लगा है और वह सोच रहे हैं. अपने वहां पर भी ऐसी एक दुकान खोल लें.

Delhi Famous Food: बेड़मी पूरी-नागौरी हलवा के लिए फेमस है ये दुकान, एक बार खाएंगे तो चांटते रह जाएंगे उंगलियां

जानें जगह और टाइमिंग
ज्ञानी दी हट्टी यहां पर आने के लिए येलो लाइन मेट्रो से चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन पर उतरकर गेट नंबर 5 से बाहर निकलकर फतेहपुरी मस्जिद की तरफ आना होगा. यहीं पर यह दुकान आपको मिल जाएगी. यह दुकान सुबह 10:00 से लेकर रात 11:00 बजे तक हफ्ते के सातों दिन खुली रहती है.

Tags: Delhi news, Food, Food 18, Street Food

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More