जल्द इंतजार होगा खत्म, जुलाई के बाद रीवा से भी वंदे भारत ट्रेन चलने की संभावना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

आशुतोष तिवारी/रीवा : भारतीय रेल देशभर में लगातार नई वंदे भारत ट्रेनों का परिचालन शुरू कर रहा है. एक के बाद एक करके वंदे भारत ट्रेनों की संख्या को भी बढ़ाया जा रहा है. हर राज्य में वंदे भारत ट्रेनों को पटरी पर दौड़ाने की तैयारी है. एमपी में मंगलवार तक तीन वंदे भारत ट्रेनें चलने लगेंगी, लेकिन फिलहाल रीवा के लोगों को वंदे भारत ट्रेन का बेसब्री से इंतजार है. हालांकि यह इंतजार खत्म होने वाला है और जल्द ही रीवा से राजधानी भोपाल के लिए वंदे भारत ट्रेन को शुरू करने की तैयारी है.

पिटलाइन को पूरा करने के दिए गए निर्देश
जुलाई माह के बाद रीवा से भोपाल रानी कमलापति स्टेशन के लिए वंदेभारत ट्रेन का संचालन सम्भावित है. इसके पहले रीवा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के ठहराव, मेंटिनेंस, साफ-सफाई आदि के लिए पर्याप्त व्यवस्था बनाई जानी है. इस व्यवस्था को बनाने रेल अमला जुटा हुआ है. इस क्रम में रीवा स्टेशन में निर्माणाधीन पिटलाइन को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं.

अगले महीने में यार्ड व पिटलाइन का नॉन इंटरलॉकिंग कार्य किया जाएगा.जुलाई में नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य होने से रीवा आने वाली सभी यात्री ट्रेनो का संचालन प्रभावित रहेगा. फिर भी रेल प्रशासन इस कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करने की कमर कस चुकाहै.

एक ट्रेन चलेगी रीवा से जयपुर
पिछले दो महीने से रीवा रेलवे स्टेशन से रानी कमलापति स्टेशन भोपाल तक वंदे भारत ट्रेन के संचालन का खाका तैयार हो रहा है, रेल विभाग के अनुसार केंद्र सरकार ने गत वर्ष जब सौ वंदे भारत ट्रेन की घोषणा की थी, तब रीवा से दो वंदे भारत ट्रेन चलाने रैक आवंटित किए थे. इसमें से वंदे भारत ट्रेन रीवा से रानी कमलापति स्टेशन भोपाल के लिए चलाने की बात कही गई थी. जबकि दूसरी वंदेभारत ट्रेन रीवा से जयपुर चलाने का है.

रीवा स्टेशन से वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरू करने के प्रयास में निरंतर पश्चिम मध्य रेलवे के अधिकारी सक्रिय हैं. पिछले महीने चार इंजीनियर्स और अधिकारियों के दल ने निरीक्षण किया. फिर दो बार महाप्रबंधक व डीआरएम का भी रीवा दौरा हुआ. इस बीच आवश्यक तैयारियों को परखा गया और सुधार के निर्देश वरिष्ठ अधिकारियों ने दिए हैं.

Tags: Indian railway, Local18, Mp news, Rewa News

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें