मुरादाबाद मंडल से जाने वाली कई ट्रेनें रद्द, 5 देरी से चलेंगी, यात्रा पर जाने से पहले देखें पूरी लिस्ट


पीयूष शर्मा/मुरादाबाद. गर्मियों की छुट्टियों में ट्रेनों की वेटिंग टिकट की समस्या से जूझ रहे लोगों की मुश्किलें और भी बढ़ने वाली हैं. रेलवे ने नौचंदी राज्यरानी डबल डेकर सहित दस ट्रेनों को रद्द करने व पांच ट्रेनों को देरी से चलाने की घोषणा की है. मुरादाबाद मंडल के अलगावां स्टेशन पर लूप लाइन बिछाने के लिए नॉन इंटरलॉकिंग होगी. इसके लिये ट्रेनों को निरस्त (रद्द) किया गया है. 30 जून से 5 जुलाई, 2023 के बीच ट्रेनें प्रभावित रहने से छुट्टियां खत्म होने पर घर लौटने वाले यात्रियों को परेशानी होगी.

कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट

(14235-36) बरेली-वाराणसी-बरेली एक्सप्रेस 30 जून से 4 जुलाई, 2023 के बीच निरस्त रहेगी
(14307-08) बरेली-प्रयागराज संगम-बरेली एक्सप्रेस 1 से 4 जुलाई, 2023 तक निरस्त रहेगी
(15011-12) लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 30 जून से 4 जुलाई, 2023 तक रद्द रहेगी
(12583-84) लखनऊ-आनंद-विहार लखनऊ डबल डेकर ट्रेन 2 व 4 जुलाई, 2023 को रद्द रहेगी
(22453-54) राज्यरानी एक्सप्रेस 30 जून से 5 जुलाई, 2023 तक रद्द रहेगी
(15119-20) वाराणसी-देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस 30 जून से 4 जुलाई, 2023 तक निरस्त रहेगी
(14511-12) नौचंदी एक्सप्रेस 30 जून से 4 जुलाई, 2023 तक निरस्त रहेगी
(15127-28) काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 30 जून से 4 जुलाई, 2023 तक निरस्त रहेगी
(15043-44) लखनऊ-काठगोदाम-लखनऊ एक्सप्रेस 30 जून से 4 जुलाईू, 2023 तक निरस्त रहेगी
(04306) शाहजहांपुर बालामऊ पैसेंजर ट्रेन 2 से 5 जुलाई, 2023 तक निरस्त रहेगी
(04319-20) लखनऊ-शाहजहांपुर-लखनऊ पैसेंजर 4 जुलाई, 2023 को निरस्त रहेगी

देरी से चलेंगी यह ट्रेन

(13152) सियालदह एक्सप्रेस 3 जुलाई, 2023 को जम्मू तवी से ढाई घंटे देरी से चलेगी
(12332) हिमगिरी एक्सप्रेस 3 जुलाई, 2023 को जम्मू तवी से ढाई घंटे देरी से चलेगी
(15910) अवध आसाम एक्सप्रेस 3 जुलाई, 2023 को लालगढ़ से ढाई घंटे देरी से चलेगी
(15074) टनकपुर-सिंगरौली एक्सप्रेस 3 जुलाई, 2023 को टनकपुर से 1 घंटे की देरी से चलेगी
(15074) टनकपुर-शक्तिनगर एक्सप्रेस टनकपुर से ढाई घंटे की देरी से चलेगी
(15076) टनकपुर शक्तिनगर एक्सप्रेस टनकपुर से ढाई घंटे की देरी से चलेगी
(13151) हावड़ा जम्मू तवी सियालदह एक्सप्रेस 30 जून से 3 जुलाई, 2023 तक रास्ते में एक घंटा रोक कर चलाई जाएगी
(12333) हिमगिरी एक्सप्रेस 2 जुलाई, 2023 को रास्ते में एक घंटा रोक कर चलाई जाएगी

मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने यह जानकारी दी है.

Tags: Indian Railways, Local18, Moradabad News, Train Cancel, Up news in hindi

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More