
रामकुमार नायक/महासमुंद: किस्मत मौका देती है पर मेहनत चौका देती हैं. कुछ ऐसा ही महासमुंद जिले के भंवरपुर निवासी मनीराम उर्फ मालू के साथ हुआ. पहले दूसरे के नाश्ता होटल में काम करके अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले मालू अब खुद का नाश्ता होटल चला कर महीने में लाखों कमा रहे हैं.
महासमुंद जिला मुख्यालय से महज 106 किमी दूर भंवरपुर उप तहसील है. जहां मालू अपना होटल चलाते हैं. भंवरपुर के हृदय स्थल यानी भंवरपुर चौक पर मालू नाश्ता दुकान लगाते है. मनीराम भंवरपुर अंचल में मालू नाम से जाने जाते हैं. उन्होंने बताया कि मैं पहले बाबा होटल भंवरपुर में काम करता था. वहां लगभग 28 साल काम किया. बाबा होटल में आलूचाप, बड़ा, समोसा बनाता था. बाबा होटल में काम करते समय वहां शाम होते नाश्ता प्रेमियों का जमावड़ा लगना शुरू हो जाता था.
मालू ने बताया कि मेरी बनाई गई भजिया, आलूचाप को लोग बेहद पसंद करते थे. वहां काम छोड़ने के बाद पिछले 7 – 8 साल से खुद का होटल खोला है. यहां समोसा, बड़ा, आलूचाप बनाता हूं. मेरे हाथों से बनाए नाश्ते को यहां भी लोग खूब पसंद करते हैं. होटल में काम करने के लिए 2 मजदूर रखे हैं . इसके अलावा मेरे बेटे भी होटल संचालित करने में मदद करते हैं. नाश्ते के साथ में आलू चने की सब्जी, मिर्ची और टमाटर की चटनी देते हैं. नाश्ते की प्लेट 20 रुपए है जिसमें 3 बड़े साइज के समोसा, बड़ा, आलूचाप मिलता है.
.
Tags: Chhattisgarh news, Latest hindi news, Local18, Mahasamund News
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 19:29 IST





