Shravani mela 2023: देवघर जाने में नहीं होगी जेब ज्यादा ढीली, इतने होंगे कांवर और भोजन के दाम, जानिए डिटेल्स


सत्यम कुमार/ भागलपुर.विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला 4 जुलाई से प्रारंभ होना है. इसको लेकर लगभग तैयारियां पूर्ण होने को है. भागलपुर जिले के सुल्तानगंज उत्तरवाहिनी गंगाघाट से जल भर कर श्रद्धालु देवघर की ओर प्रस्थान करते हैं. आपको बता दें कि देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं. श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर कई बैठकें भी हुई है. बैठक में कई तरह की चर्चा हुई. खास तौर पर श्रद्धालुओं को किसी भी चीज में अधिक पैसे न लगे इसका भी विशेष ख्याल रखा गया है. सभी दुकानदारों के साथ बैठक कर सभी को दर तय कर सूची चिपकाने की बात कही गयी है.

देवघर के रास्ते में नहीं देने होंगे अधिक पैसे

अधिकारियों के बैठक में सभी चीजों के दामों को तय किया गया है. सदा भोजन 65 रुपये, बच्चों का भोजन 40 रुपये, नाश्ता 30 रुपया, चाय 6 व 10 रुपये, पेड़ा 280 रुपये किलो, दही 120 रुपये किलो, लस्सी 20 व 30 रुपये ग्लास, स्थानीय कावंर 150 रुपये, दरभंगिया कावंर 100 रुपये, तारकेश्वरी कावंर 175 रुपये, जल का डब्बा एक लीटर 30 रुपये जोड़ा सहित अन्य चीजों के सामानों के दामों को भी तय किया गया है. तय दरों पर समान की बिक्री हो इसके लिए टीम का गठन भी किया गया है. किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर दुकानदारों पर कार्रवाई भी की जाएगी.

लाखों की संख्या में आते हैं श्रद्धालु

सावन का महीना आते ही पूरा भागलपुर जिला भगवामय हो जाता है. सड़क किनारे श्रद्धालुओं के लिए बाजार सज कर तैयार हो जाता है. धीरे-धीरे बाजार लगना शुरू हो गया.

सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

जिलाधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे. एसडीआरएफ की टीम मौजूद रहेगी. वहीं अतिरिक्त बलों को भी लगाया जाएगा. ताकि किसी प्रकार की कोई परेशानी श्रद्धालुओं को नहीं हो. सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी की जाएगी. हेल्प डेस्क भी बनाए जाएंगे. किन्हीं को कोई जरूरत परे तो वहां से सहायता मिल सके.

Tags: Hindi news, Local18, Religion 18, Sawan

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More