सर्टिफिकेट बनेगा कांवड़ियों की पहचान, यात्रा के समय आएगा काम


विशाल भटनागर/मेरठ. कावड़ यात्रा 2023 को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई है. जिससे कि 4 जुलाई से जो भी भोले भक्त कावड़ यात्रा के दौरान गंगोत्री, हरिद्वार सहित अन्य स्थानों पर जाकर जल लेकर आए. उन्हें किसी प्रकार की परेशानी ना हो. इन्हीं बातों को देखते हुए मेरठ प्रशासन द्वारा भी कावड़ यात्रा को लेकर प्रमुखता से तैयारियां की जा रही है. जिसके लिए एक तरफ जहां विभिन्न चिकित्सा शिविर मोबाइल ऐप अन्य प्रकार की व्यवस्था की जा रही है. वहीं अबकी बार ऑनलाइन माध्यम से सर्टिफिकेट भी उपलब्ध कराया जाएगा. जो कावड़ियों की विशेष पहचान बनेगा

मेरठ के मुख्य विकास अधिकारी शंशाक चौधरी ने लोकल 18 से खास बातचीत करते बताया की कावड़ यात्रा को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां की जा रही है. जिससे भोले भक्तों को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो. उन्होंने बताया कि अबकी बार मोबाइल ऐप के माध्यम से कावड़ियों के लिए ऑनलाइन सर्टिफिकेट भी जारी किया जाएगा. जिसमें भोले भक्त कावड़िए अपनी पूरी जानकारी अपडेट कर सकते हैं. कावड़ियों द्वारा उपलब्ध कराई गई डिटेल के अनुसार उनको सर्टिफिकेट जारी किया जाएगा. जो यात्रा के दौरान उनके काफी काम आएगा.

लोकेशन पता करने में भी मिलेगी मदद
सीडीओ शंशाक चौधरी ने बताया कि अक्सर देखा जाता है. कावड़ यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में भोले भक्त कावड़ लेने के लिए जाते हैं. जिसमें कई बार गुमशुदा की भी शिकायतें आती हैं. इस सर्टिफिकेट के माध्यम से संबंधित कावड़िया का पता लगाने में भी मदद मिलेगी. बताते चलें कि कावड़ यात्रा को देखते हुए जहां-जहां सड़कों में गड्ढे हैं. उन सभी गड्ढों को भरने के लिए भी भी प्रशासन द्वारा कार्य किए जा रहे हैं.

अधिकारियों ने भी लिया जायजा
इसी के साथ स्ट्रीट लाइट हो या अन्य प्रकार की व्यवस्थाएं हैं. उसको लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं. क्योंकि पूर्व में उत्तर प्रदेश के डीजीपी एवं गृह सचिव सहित अन्य प्रकार के अधिकारियों ने भी मेरठ में उत्तराखंड, हरियाणा राज्य सहित उत्तर प्रदेश के अन्य जनपदों के अधिकारियों के साथ बैठक कर यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियों का जायजा लिया था.

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More