VIDEO: बरसते बादल के बीच कपल ने बीच सड़क किया रोमांटिक डांस, तन के साथ मन भी भीगा, वीडियो देख लगेगा करंट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

इंदौर. मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड बारिश में बीच सड़क डांस कर रहे हैं. वीडियो भंवरकुंआ का है. ये कपल बीआरटीएस पर बरसते पानी में डांस कर रहा है. दरअसल, दोनों रील बना रहे थे. इस रील पर रोमांटिक सॉन्ग ‘तू है तो मुझे फिर और क्या चाहिए…’ बैकग्राउंड में बजाया गया है.

यह कपल जब डांस कर रहा था, तब वहां से सैकड़ों वाहन गुजर रहे थे. ये लोग युवक-युवती का डांस देख हैरान थे. दूसरी ओर, नजदीक से गुजरने वाले कपल को घूरे बिना नहीं रह सके. लोगों ने उस वक्त तरह-तरह के रिएक्शन दिए. खास बात यह है कि लोगों के घूरने या आपत्ति लेने का कपल पर कोई असर नहीं हुआ. उसने अपना डांस जारी रखा.

Tags: Indore news, Mp news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें