
अनूप पासवान/कोरबा. कोरबा जिले से एक दिल दहलाने वाली हृदय विदारक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति को विद्युत धुरी से जाकर उसकी मोटरसाइकिल के साथ-साथ वह भी जल कर राख हो गया. घटना कोरबा के करतला ब्लॉक में हुई थी. किसी राहगीर ने घटना घटित होते समय वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया है, जो अब वायरल हो गया है.
जानकारी के मुताबिक, कोरबा जिले के करतला थाना क्षेत्र में रहने वाले सेंद्रीपाली गांव के निवासी ताराचंद्र अग्रवाल सुबह पूजा के फूल तोड़ने गया था. उनकी वापसी के दौरान आधे रास्ते में 11 किलोवोल्ट का दूरस्त विद्युत तार टूट गया. तार टूटते ही टूटे हुए तार ने उनकी बाइक समेत चपेट में ले लिया. इस हादसे में ताराचंद्र अग्रवाल की मौत हो गई थी और उनकी बाइक पूरी तरह से जल गई थी.
इस घटना से नाराज क्षेत्र के ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर आरोप लगाया है कि पूर्व में सूचना दी गई थी कि तार लटके हुए हैं, लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया था और अंततः एक व्यक्ति की जान चली गई. मानसून से पहले विद्युत विभाग करोड़ों रुपये का मेंटेनेंस कार्य करवाता है, लेकिन इसके बावजूद, हल्की आंधी और बारिश के बाद तोड़े गए बिजली के तारों की शिकायत प्रतिध्वनित होती हैं.
.
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 14:59 IST





