Meerut Gold Price: सोने और चांदी की कीमत में गिरावट का दौर जारी, जानें आज का रेट

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


विशाल भटनागर/मेरठ. वैवाहिक सीजन में ढोल नगाड़ों की धूम के बीच सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमत में गिरावट का सिलसिला निरंतर जारी है. मेरठ सर्राफा व्यापारी अमन अग्रवाल ने बताया कि 25 जून यानी रविवार को भी मेरठ सर्राफा बाजार खुलने के बाद 22 कैरेट सोने में 91 की रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट देखने को मिली है. चांदी भी 500 रुपए की गिरावट के बाद 69,900 रुपए प्रति किलो की कीमत पर पहुंच गई है.

25 जून यानी रविवार को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत मेरठ के सर्राफा बाजार में 55, 275 रुपए हो गई है. 24 जून शनिवार को इसकी कीमत 55,366 रुपए थी. जबकि 23 जून को 55,641 रुपए और 22 जून को 55,825 रुपए प्रति 10 ग्राम के हिसाब से सोना बिका था. 21 जून बुधवार को 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने का रेट 56,237 रुपए प्रति 10 ग्राम था. 18, 19, 20 जून मेरठ सर्राफा बाजार में 22 कैरेट प्रति 10 ग्राम की कीमत 56,358 रुपए थी.

18 और 14 कैरेट की कीमत

दूसरी ओर डायमंड के ज्वेलरी में उपयोग होने वाले 18 कैरेट के सोने के आभूषणों की कीमत आज 45,225 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है. 24 जून यानी शनिवार को 45,300 रुपए कीमत थी. 23 जून शुक्रवार को 45,525 रुपए, जबकि 22 जून गुरुवार को 45,678 रुपए और 21 जून को 46,012 रुपए थी. 14 कैरेट प्रति 10 ग्राम सोने की कीमत आज 35,175 रुपए है. 24 जून को इसकी कीमत 35,233 रुपए थी. वहीं 23 जून को इसकी कीमत 35,408 रुपए और 22 जून को 35,525 रुपए प्रति 10 ग्राम थी.

चांदी गिरी

चांदी की कीमत में रविवार यानी 25 जून को भी 500 रुपए की गिरावट देखने को मिली. इसके बाद चांदी 69,900 रुपए प्रति किलो कीमत पर बिक रही है. 24 जून यानी शनिवार को चांदी 900 रुपए की गिरावट के साथ 70,400 रुपए प्रति किलो थी. 23 जून यानी शुक्रवार को भी चांदी के रेट में 1200 रुपए प्रति किलो की कमी दर्ज हुई थी. शुक्रवार को चांदी की कीमत 71,300 रुपए प्रति किलो थी. 22 जून को भी 2200 रुपए प्रति किलो की बड़ी गिरावट के बाद चांदी की कीमत 72,500 रुपए प्रति किलो हो गई थी.

Tags: Gold Price Today, Local18, Meerut news, Silver Price Today

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें