
हाइलाइट्स
फरार माफिया विनोद उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय पर भी जिला प्रशासन ने शिकंजा कसा है
सरकारी जमीन पर माफिया विनोद उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय ने अवैध निर्माण कराया था
गोरखपुर. उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के टॉप-10 फरार माफिया विनोद उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय पर भी जिला प्रशासन ने शिकंजा कसा है. माफिया के भाई के घर पर जीडीए ने बुलडोजर चलाया है. सरकारी जमीन पर माफिया विनोद उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय ने अवैध निर्माण कराया था. करीब 7000 स्क्वायर फीट में 5000 हजार फीट में बने आलीशान मकान को जीडीए ने बुलडोजर से जमींदोज कर दिया.
बता दें कि करीब ढाई करोड़ के अवैध निर्माण पर जीडीए ने बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण को जमींदोज कर दिया. शहर के गुलरिया थाना क्षेत्र के मोगलहा स्थित फरार माफिया विनोद उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय के मकान को ध्वस्त किया गया. पिछले हफ्ते जीडीए ने माफिया विनोद उपाध्याय के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाकर ध्वस्त किया था. वहीं मीडिया से बातचीत में एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई ने बताया कि फरार माफिया विनोद उपाध्याय के भाई संजय उपाध्याय के अवैध निर्माण पर जीडीए द्वारा बुलडोजर चलाया जा रहा है. एसपी सिटी के मुताबिक फरार माफिया विनोद उपाध्याय बंधुओं की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है. साथ ही एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तारी नहीं होने पर ही ईनाम की राशि भी बढ़ाई जाएगी.
गौरतलब है कि जिला प्रशासन लगातार अभियान चलाकर चिन्हित माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई कर रही है. इनमें जेल में बंद माफिया अजीत शाही, राकेश यादव और फरार विनोद उपाध्याय के बाद अब माफिया संजय उपाध्याय के अवैध मकान को जीडीए द्वारा बुलडोजर चलाकर जमींदोज किया गया.
.
Tags: Gorakhpur news, UP latest news
FIRST PUBLISHED : June 25, 2023, 13:24 IST





