Lucknow News: बादशाह नगर के कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में लगी आग, इमरजेंसी एग्जिट न होने से कई अंदर फंसे

हाइलाइट्स

बादशाह नगर इलाके में शनिवार को एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में आग लग गई
जानकारी के मुताबिक आग में कई लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने की कोशिश जारी है

लखनऊ. राजधानी लखनऊ के महानगर थाना क्षेत्र के बादशाह नगर इलाके में शनिवार को एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स में आग लग गई. जिस वक्त आग लगी वहां कई कर्मचारी और अन्य लोग मौजूद थे. आग लगने की सूचना पर तुरंत फायर बिर्गेड की टीम पहुंची, लेकिन काम्प्लेक्स में इमरजेंसी एग्जिट न होने की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है. मिल रही जानकारी के मुताबिक कई लोग अंदर फंसे हैं.

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग को बुझाने में जुटी है, लेकिन धुंए की वजह से उसे मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि अभी यह पता नहीं चल सका है कि आग किस मंजिल पर लगी और कैसे लगी. फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम लोगों की जान बचाने के लिए आग बुझाने में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि इस कॉम्प्लेक्स में कई प्राइवेट बैंक के ऑफिस भी हैं.

Tags: Lucknow news, UP latest news

Source link

Jagran Times
Author: Jagran Times

Leave a Comment

Read More