1 SCENE : अमिताभ बच्चन की 1 गलती, विनोद खन्ना पर पड़ी भारी, 45 साल से हो रहा अफसोस!

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन और विनोद खन्ना ने यूं तो कई फिल्मों में काम किया है. दोनों की जोड़ी जब भी पर्दे पर आती लोगों की उमींदें बढ़ जाया करती थी. दोनों ने एकसाथ करीब 10 फिल्मों में काम किया. इस जोड़ी को पहली बार फिल्म ‘रेश्मा और शेरा'(1971) में देखा गया था. फिर साल 1978 में रिलीज हुई ‘मुकद्दर का सिकंदर’ (Muqaddar Ka Sikandar) फिल्म में भी दोनों को एक साथ देख फैंस खूश हो गए थे. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन प्रकाश मेहरा ने किया था. इस फिल्म में अमिताभ और विनोद खन्ना के अलावा राखी, रेखा, रंजीत और अमजद खान ने अहम भूमिका निभाई थी. ये फिल्म बंगाली नॉवेल देवदास (1917) से इंस्पायर्ड थी. कहा जाता है कि फिल्म के एक फाइट सीन में विनोद खन्ना बुरी तरह घायल हो गए थे, उन्हें 16 टांके लगे थे. विनोद खन्ना अमिताभ बच्चन की वजह से घायल हुए थे.

आपको बता दें कि ‘मुकद्दर का सिकंदर’ फिल्म के शूटिंग सेट पर हुए दर्दनाक हादसे के बारे में खुद अमिताभ बच्चन ने ही अपने होस्टिंग शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में एक एपिसोड के दौरान किया था. उन्होंने कहा था कि फिल्म की शूटिंग के दौरान जो हुआ वह मुझे हमेशा याद रहेगी और इस घटना को याद कर मैं हमेशा अपराधबोध महसूस करूंगा.

1 सीन के दौरान घायल हो गए विनोद खन्ना
दरअसल, ‘मुकद्दर का सिकंदर’ फिल्म की शूटिंग के दौरान एक सीन ऐसा था, जिसमें अमिताभ बच्चन को विनोद खन्ना पर कांच का ग्लास फेंक कर मारना था. इस सीन में विनोद खन्ना को ग्लास से अपना बचाव करते हुए तुरंत वहां से हट जाना था. हालांकि ऐसा नहीं हो पाया और विनोद खन्ना बुरी तरह घायल हो गए.

शर्मिंदा हो अमिताभ बच्चन
बिग बी के अनुसार, शूटिंग के दौरान सब कुछ ठीक जा रहा था और तभी डायरेक्टर ने एक्शन बोला, बिग बी ने पूरी ताकत से ग्लास फेंका. विनोद सही समय पर झुक नहीं पाए और वो ग्लास सीधे उनके चिन (ठुड्डी) पर जाकर लगा. कांच जोर से लगने के बाद विनोद खन्ना की ठोढ़ी से काफी खून बहने लगा और पूरी यूनिट पर सन्नाटा पसर गया. आधी रात को हॉस्पिटल ले जाना पड़ा और उन्हें 16 टांके लगे. बताया जाता है कि इस घटना के बाद अमिताभ बहुत घबरा गए थे. वह शूटिंग सेट से लेकर हॉस्पिटल तक उनसे माफी मांगते रहे. वह इस घटना को लेकर काफी शर्मिंदा हुए थे. इतना ही नहीं उन टांकों के निशान विनोद खन्ना के चिक पर ताउम्र रहे हैं.

Tags: Amitabh bachchan, Entertainment news., Entertainment Special, Entertainment Throwback, Vinod Khanna

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें