बिहार: एक भाई को पेट में तो दूसरे को पैर में लगी गोली, गांव के युवक पर आरोप, जानिए पूरा मामला

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें


हाइलाइट्स

खेलने के दौरान गोली लगने से दो बच्चे हुए घायल.
घायल दोनों सहोदर भाई, गांव के युवक पर आरोप.
एक भाई को पेट में तो दूसरे को पैर में लगी गोली.

जमुई. जिले के चंद्रदीप थाना इलाके के अलीगंज के गोकुलचक में गोली लगने से दो सहोदर भाई घायल हो गए. घायल का नाम रौनक कुमार उम्र 8 साल और रॉकी कुमार उम्र 6 साल बताया गया है. गोली चलाने का आरोप गांव के ही 22 वर्षीय एक युवक विक्रम कुमार पर लगा है. बताया जा रहा है कि, दोनों भाई शुक्रवार के दिन में अपने घर के पास काली मंदिर के पास खेल रहे थे. तभी विक्रम कुमार नाम का एक युवक हथियार से गोली चला दिया, जो रौनक और रॉकी को लग गई.

मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार के दिन में चंद्रदीप इलाके के गोकुलचक गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब लोगों ने गोली चलने की आवाज सुनी. गांव के बीच में काली मंदिर के पास बड़े से पेड़ के नीचे रौनक और रॉकी जो दोनों सहोदर भाई है, वे कई बच्चों के साथ खेल रहे थे. इसी दौरान गोली चल गई, जिससे दोनों भाई घायल हो गए. गोली की आवाज सुन मौके पर मौजूद लोग भागने लगे. बाद में रौनक और रॉकी के परिवार वालों ने दोनों को उठाकर पीएचसी अलीगंज ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें इलाज पर सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दोनों भाइयों का इलाज किया, जिसमें रौनक नाम के बच्चे को गंभीर स्थिति में पटना रेफर कर दिया गया है.

रौनक के पेट में गोल गोली मौजूद होने की बात इलाज करने वाले डॉक्टर ने बताई है, वहीं गोली चलाने के मामले में पूछे जाने पर रौनक ने बताया कि उसका चचेरा भाई विक्रम ने जमीन पर गोली चलाई थी, लेकिन वह उसके पेट में और रॉकी के पैर में लग गई. घायल रौनक के पिता राजेंद्र रविदास ने बताया कि जिस युवक विक्रम ने गोली चलाई है, वह अपराधी प्रवृत्ति का है. उसके पास हथियार रहता है.

आखिर किस मंशा से गोली चलाई गई है, यह उसे पता नहीं, लेकिन फिलहाल उसके एक बच्चे की जान खतरे में है. दोनों घायल बच्चों का सदर अस्पताल में इलाज करने वाले डॉक्टर नौशाद अहमद के अनुसार रौनक के पेट में गोली लगी है जबकि रॉकी को उसके पैर में. जमुई सदर अस्पताल में इलाज के बाद रौनक को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है.

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद चंद्रदीप थाना पुलिस मौके पर पहुंचे छानबीन शुरू कर दी है. चंद्रदीप थाना अध्यक्ष मोहम्मद हलीम ने बताया कि गोली लगने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिवार वाले दोनों बच्चों को लेकर सदर अस्पताल जा चुके थे. घटनास्थल पर खून के छींटे को पानी से धोया पाया गया है. मामले की जांच की जा रही है.

Tags: Bihar crime news, Bihar News, Jamui news

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें