मां से उधार लिए थे 2000, एक कमरे से शुरू किया कारोबार, आज अरबों में कमाई, कभी घर-घर जाकर बेचा था सामान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हाइलाइट्स

संजीव जुनेजा SBS Group of Companies के फाउंडर हैं.
संजीव जुनेजा ने आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बिजनेस की शुरुआत 2003 में रॉयल कैप्सूल से की थी.
2008 में अपना सबसे सफल आयुर्वेदिक उत्पाद केश किंग हेयर ऑयल लॉन्च किया.

Success Story: भारत में सफल उद्यमियों की एक से बढ़कर एक कहानी है, लेकिन हर कामयाब बिजनेसमैन की स्टोरी में एक बात कॉमन है और वह है संघर्ष. हम आपको एक ऐसे ही उद्योगपति की कहानी बताने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने पिता की मौत के बाद खानदानी कारोबार संभाला और उसे बुलंदियों पर पहुंचा दिया. हम बात कर रहे हैं संजीव जुनेजा की, SBS Group of Companies के फाउंडर को ‘ब्रांड मशीन’ के रूप में जाना जाता है.

खास बात है कि 46 वर्षीय संजीव जुनेजा ने अपनी मां से 2000 रुपये लेकर कंपनी की शुरुआत की थी और आज यह कंपनी दुनिया की सबसे बड़ी आयुर्वेद फर्मों में से एक है. उन्होंने कैश किंग, पेट सफा और डॉक्टर आर्थो जैसे कई फेमस आयुर्वेदिक ब्रांड बनाए. आइये जानते हैं आखिर उन्होंने कैसे फर्श से अर्श का सफर तय किया.

ये भी पढ़ें- 14 साल की उम्र में छोड़ी पढ़ाई, 30 रुपये दिहाड़ी मजदूरी में किया काम, आज 17,000 करोड़ की कंपनी के मालिक

पिता की मौत के बाद संभाला बिजनेस
संजीव जुनेजा के पिता पंजाब के अंबाला में आयुर्वेद डॉक्टर थे और छोटा-सा क्लिनिक चलाते थे. 1999 में अपने पिता की मृत्यु के बाद उन्होंने अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाने का फैसला किया. पिता से मिले आयुर्वेद से जुड़े ज्ञान का इस्तेमाल उन्होंने बखूबी किया. उनकी कंपनी के द्वारा बनाए गए आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स को पूरे देश में लोकप्रियता मिली और विदेशों में मांग बढ़ी.

Sanjeev Juneja, who is Sanjeev Juneja, Sanjeev Juneja news, Business News, startup news, Inspirational story, Cash king, Sanjeev Juneja success story, Sanjeev Juneja net worth, SBS Group of Companies

(Image- sanjeevjuneja.com)

रॉयल कैप्सूल से केश किंग तक कई सफल ब्रांड
संजीव जुनेजा ने अपने सफल आयुर्वेदिक प्रोडक्ट बिजनेस की शुरुआत 2003 में रॉयल कैप्सूल से की थी. इस प्रोडक्ट से उन्हें जो फायदा हुआ, उसे उन्होंने फिर से अपने बिजनेस में लगाया. 2008 में अपना सबसे सफल आयुर्वेदिक उत्पाद केश किंग हेयर ऑयल लॉन्च किया. झड़ते और सफेद बालों की समस्या को ध्यान में रखकर तैयार किया गया यह प्रोडक्ट जब बाजार में आया तो बड़ा ब्रांड बन गया. हैरानी की बात है कि उन्होंने अपने ये आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स घर-घर जाकर लोगों को बेचे.

जूही चावला ने प्रोडक्ट का विज्ञापन
केश किंग हेयर ऑयल इतना कामयाब प्रोडक्ट साबित हुआ कि टीवी और न्यूज पेपर में महंगी फीस पर इसके विज्ञापन आने लगे. बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला कंपनी की ब्रांड एंबेसडर बनीं. हालांकि, उस वक्त प्रोडक्ट की सेल सिर्फ 300 करोड़ रुपये थी.

इस प्रोडक्ट को मिली बड़ी कामयाबी के बाद एफएमसीजी दिग्गज इमामी ने 2015 में इस ब्रांड को 1651 करोड़ रुपये में खरीद लिया. संजीव जुनेजा ने पेट सफ़ा और डॉक्टर ऑर्थो जैसे ब्रांड भी बाजार में उतारे और ये काफी कामयाब रहे.

Source link

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें